फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

84 दंगे: 'मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाने की साजिश'

Thu, 11 Apr 2013 07:58 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सन 1984 के सिख विरोधी दंगों में आरोपी कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर ने अपने उपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। जगदीश टाइटलर पर तीन लोगों की हत्या का केस है।
विज्ञापन


निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान जगदीश टाइटलर ने अपने आपको पूरी तरह बेकसूर बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है और मेरे ऊपर लगे सारे आरोप झूठे हैं। उनके मुताबिक गवाह सुरेंदर सिंह ने दबाव में आकर केस किया है।

टाइटलर ने कहा और गवाहों को भी इस मामले में शामिल करने की खास जरूरत है। उन्होंने कहा जब सिख विरोधी दंगे हुए थे तब मैं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा 31 अक्टूबर 1984 को वो दिल्ली में नहीं थे। टाइटलर ने कहा मुझ पर कोई इल्जाम नहीं है बल्कि जज ने भी मुझे आरोपी नही कहा। उन्होंने कहा मैं सिखों के हर काम करता आया हूं।

गौरतलब है कि 2007 में सीबीआई ने इस मामले में अपनी पहली क्लोजर रिपोर्ट पेश की थी। उसके बाद 2009 में सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट देकर कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की।
विज्ञापन


सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया था कि टाइटर के खिलाफ कोई गवाह नहीं है इसलिए इस केस को बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें