फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: भयावह आग ने 19 लोगों की जान ली

Wed, 27 Feb 2013 08:50 PM IST
कोलकाता/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता बुधवार को एक बार फिर भीषण अग्निकांड की गवाह बनी। महानगर के व्यस्ततम सियालदह स्टेशन के पास छह मंजिला इमारत ‘सूर्यसेन मार्केट कॉम्प्लेक्स’ में बुधवार तड़के लगी भयावह आग ने 19 मजूदरों को लील लिया।
विज्ञापन


दो दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। उनमें से कई की हालत गंभीर है। इमारत में ज्यादातर दुकानें और गोदाम कागज, प्लास्टिक और केमिकल के थे। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने 15 लोगों को इमारत से बाहर निकाल मौत के मुंह में जाने से बचा लिया।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मौके का मुआयना किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी। उन्होंने दमकल विभाग, पुलिस और कोलकाता नगर निगम से तीन दिनों के भीतर हादसे की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


एक फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि सुबह लगभग तीन बजे नीचे की मंजिल से शुरू हुई आग ने धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया, जिससे वहां सोए लोग दम घुटने और जलने की वजह से मारे गए।

इमारत में आग से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूरे बाजार में घुसने और निकलने का एक ही रास्ता है। एक आपातकालीन रास्ता भी है, जो 15 साल से इस्तेमाल में न आने के कारण बंद हो गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें