फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागने की कोशिश में मारे गए 2 कैदी, 15 फरार

Wed, 10 Dec 2014 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड की चाईबासा जेल से भागने की कोशिश कर रहे कैदियों में से दो को पुलिस ने मार गिराया जबकि 3 अन्य घायल हो गए। साथ ही सात नक्सलियों समेत 15 अन्य कैदी फरार होने में कामयाब हो गए। इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और जिले से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कुल 45 कैदियों को स्थानीय अदालत में पेशी के बाद राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय की चाईबासा जेल लाया जा रहा था। इसी दौरान कैदियों ने गेट के बाहर पुलिस की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया।

वहां पर मौजूद जेल संतरी ने भाग रहे कैदियों पर गोली चलाई जिसमें दो घटनास्थल पर ही मारे गए जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को चाईबासा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारे गए दोनों कैदी नक्सली थे।
विज्ञापन


राज्य के डीजीपी और जोनल आईजी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

इस पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। कैदियों के पास मिर्च का पाउडर कहां से आया, यह जांच का विषय है। राज्य में जारी चुनाव को देखते हुए नक्सलियों समेत कैदियों का जेल से फरार होना चिंता का विषय है।

घटना के बाद पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है और जिले की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सारांडा जंगल से सटे होने के कारण जमशेदपुर और रांची जाने वाली सड़कों पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

जनवरी में भी इसी जेल से फरार हुए थे नक्सली
इसी साल जनवरी में भी चाईबासा जेल से नक्सली मोतीलाल सोरेन उर्फ संदीप, मंगरु महतो उर्फ धीरेंद्र्र तथा रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय लोहे की सलाखों को काट कर फरार हो गए थे। कैदियों के फरार हो जाने के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दे दिए थे, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें