फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी मौसम में चलेंगी 150 विशेष ट्रेन

Thu, 10 Oct 2013 01:12 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा पूजा तथा छठ त्योहार को देखते हुए रेलवे ने अक्तूबर तथा नवंबर महीने में 150 विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इसके अलावा नियमित ट्रेनों में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पूरे सीजन में प्रमुख शहरों के बीच स्पेशल ट्रेन 4000 से अधिक ट्रिप लगाएंगी। त्योहार स्पेशल ट्रेनें हालांकि सभी बड़े शहरों से चलाई जा रही हैं, लेकिन उत्तर भारत में बिहार तथा पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले रूटों पर ट्रेनों की संख्या सर्वाधिक है।

रेलवे ने यात्रियों की जरूरत को देखते हुए जहां कुछ व्यस्ततम रूटों पर प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है वहीं कम भीड़ वाले स्थानों से सप्ताह में दो या तीन के अंतराल पर विशेष ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन


सर्वाधिक विशेष ट्रेन दिल्ली से चलेंगी। दिल्ली से विभिन्न दिशाओं के लिए प्रस्तावित 26 विशेष ट्रेनों में आनंद विहार से सात, सराय रोहिल्ला से चार, पुरानी दिल्ली से चार, निजामुद्दीन से तीन तथा नई दिल्ली स्टेशन से 8 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

इसके अलावा कई अन्य स्थानों से भी चलने वाली विशेष ट्रेनें दिल्ली से होकर गुजरेंगी। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर इन विशेष ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू भी हो चुकी है।

विशेष ट्रेन के चलने की तारीख तथा समय रेलवे की वेबसाइट पर दिया गया है। यूपी के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेन
उत्तर प्रदेश के भी कुछ प्रमुख शहरों से विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

इनमें वाराणसी से गुवाहाटी, गोरखपुर से गुवाहाटी, बरेली से दरभंगा, लखनऊ से नई दिल्ली, वाराणसी से दिल्ली, वाराणसी से चंडीगढ़, सहारनपुर से अंबाला कैंट, लखनऊ से मुंबई, लखनऊ से पुणे, इलाहाबाद से मुंबई, इलाहाबाद से उधमपुर, लखनऊ  से जयपुर, लखनऊ से भोपाल, चित्रकूट से जबलपुर, गोरखपुर से मुंबई तिलक टर्मिनस, गोरखपुर से मुंबई बांद्रा टर्मिनस, गोरखपुर से पुणे के बीच विशेष ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें