फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के 8 मंत्रियों पर दर्ज हैं हत्या की कोशिश जैसे मामले

Wed, 28 May 2014 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी ने पदभार संभाल लिया है। उनके साथ ही मोदी कैबिनेट के 44 मंत्रियों ने अपना कामकाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जहां एक ओर मोदी की कैबिनेट में खूबियां नजर आ रही हैं, वहीं मंत्रियों से जुड़े कई चौंकाने वाले सच भी उजागर हो रहे हैं।

क्या आपको पता है कि मोदी कैबिनेट में शामिल 44 मंत्रियों में 40 मंत्री करोड़पति हैं। इसके अलावा मोदी मंत्रिमंडल के करीब 30 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

13 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस

यानी मोदी मंत्रीमंडल के करीब 13 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस हैं। इनमें 8 मंत्री ऐसे हैं जिन पर हत्या की कोशिश, सांप्रदायिक असामंजस्य, अपहरण जैसे गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

ये सारे खुलासे एडीआर यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से जारी किए गए हैं।

आपराधिक मामलों की बात करें तो कैबिनेट मंत्री उमा भारती के खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उमा भारती पर 13 केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या की कोशिश के 2 मामले और समुदायों के बीच विवाद फैलाने का भी एक मामला शामिल है। उमा भारती को मोदी सरकार में जल संसाधन, गंगा रिफॉर्म मंत्रालय मिला है।

8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले

क्रिमिनल केस के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन गडकरी का नाम है। इन पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। नितिन गडकरी को मोदी कैबिनेट में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी मंत्रालय मिला है।

ऐसे ही मोदी कैबिनेट में ग्रामीण विकास मंत्री गोपीनाथ मुंडे पर अपहरण का केस समेत करीब 3 मामले दर्ज हैं। कैबिनेट के कुल 13 मंत्रियों पर ऐसे ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जहां एक ओर मोदी कैबिनेट मंत्रियों पर क्रिमिनल केस हैं तो दूसरी ओर मोदी कैबिनेट के 91 फीसदी मंत्री करोड़पति हैं।
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट में 40 मंत्री करोड़पति

मोदी कैबिनेट की औसत संपत्ति की बात की जाए तो ये करीब 13.47 करोड़ रुपये होगी। इनमें सबसे धनी वित्त मंत्री अरूण जेटली हैं। इनके पीछे हरसिमरत कौर बादल, गोपीनाथ मुंडे, मेनका गांधी और पीयूष गोयल के नाम शामिल हैं।

ऐसे ही मोदी कैबिनेट में 18 फीसदी यानी करीब 8 मंत्रियों ने बताया है कि उन्होंने स्कूली शिक्षा हासिल की है। जबकि 80 फीसदी यानी 35 मंत्रियों ने स्नातक या उससे अधिक की शिक्षा हासिल करने की बात कही है।

करीब 20 फीसदी मंत्रियों ने अपनी उम्र 31 से 50 साल के बीच बताई है। जबकि 75 फीसदी यानी 33 मंत्रियों ने अपनी उम्र 51 से 70 के बीच बताई है। केवल दो मंत्री ही 70 से ऊपर के हैं।

इसके अलावा मोदी की कैबिनेट में महिलाओं की ज्यादा हिस्सेदारी नजर आ रही है। मोदी कैबिनेट में अभी 8 महिला मंत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें