फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल में जहरीली शराब ने ली 13 की जान

Mon, 28 Sep 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के दो गांवों में जहरीली शराब पीने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 32 लोग बीमार होकर अस्पतालों में दाखिल हैं।
विज्ञापन


इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। राजौरिया ने बताया कि शनिवार की रात इन लोगों ने देसी शराब के एक ठेके पर शराब पी थी।

पीने के कुछ देर बाद ही उनको उल्टी और दस्त होने लगी और हालत बिगड़ने लगी। चार लोगों ने शनिवार देर रात ही दम तोड़ दिया। पांच लोगों की मौत रविवार रात को हुई जबकि सोमवार को चार अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की एक टीम इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन तमाम लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या इसकी कोई और वजह थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें