फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 12 विधायक पूरे सत्र के लिए निलंबित, भाजपा के 5 और कांग्रेस के 7 विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
असम विधानसभा के स्पीकर ने 12 विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इनमें भाजपा के पांच और कांग्रेस से बगावत करने वाले सात सदस्य हैं। स्पीकर ने यह कार्यवाही आदेश नहीं मानने और सदन के कार्य में बाधा पहुंचाने पर की है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रश्न प्रहर से तुरंत पहले स्पीकर प्रणब गोगोई ने भाजपा के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे भाजपा और कांग्रेस विधायकों को पांच दिनों के लिए निलंबित करने की घोषणा की।

हालांकि इससे पहले उन्होंने भाजपा के छह और कांग्रेस के बागी तेवर वाले नौ विधायकों के खिलाफ कार्यवाही की बात कही थी लेकिन इनमें से तीन विधायक सदन में उपस्थित नहीं थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

थाम लिया भाजपा का दामन

बाद में स्पीकर ने स्पष्ट किया कि विधानसभा में नहीं आने वाले दिलीप मोरान, पल्लब लोचन और प्रदान बरुआ निलंबित नहीं हुए हैं। वे मंगलवार से सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकते हैं।

इस बीच संसदीय कार्य मंत्री आर हुसैन ने स्पीकर से भाजपा विधायकों का निलंबन वापस लेने की मांग की है। जिन कांग्रेस विधायकों के खिलाफ कार्यवाही की गई है, उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें