फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 100.69 करोड़ हुए टेलीफोनधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 के जून माह के अंत तक देश में टेलीफोनधारकों की संख्या 100.69 करोड़ हो गई। इनमें वायरलेस (बिना तार के, मोबाइल) टेलीफोनधारकों की संख्या 98.8 करोड़ तो वायरलाइन (तार वाले) टेलीफोनधारकों की संख्या 2.61 करोड़ है।
विज्ञापन


इस साल जून के अंत तक देश में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 10.88 करोड़ हो गई। इनमें से 9.31 करोड़ लोग मोबाइल के जरिए इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं तो मात्र 1.57 करोड़ लोग वायरलाइन फोन के माध्यम से इंटरनेट की सुविधा ले रहे हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक इस साल मई माह के मुकाबले जून महीने में टेलीफोनधारकों की संख्या में 0.49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की

गई। मई महीने के अंत में टेलीफोनधारकों की  संख्या 100.2 करोड़ थी। टेलीफोनधारकों की संख्या में जून माह के दौरान इस साल मई माह के मुकाबले ग्रामीण इलाके में 0.20 फीसदी की बढ़ोतरी रही तो शहरी इलाके में यह बढ़ोतरी दर 0.70 फीसदी की रही।
विज्ञापन


विज्ञापन

शहरी में 58.02 तो ग्रामीण में 41.98 फीसदी हिस्सेदारी बढ़ी

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक जून महीने के अंत में देश में टेलीफोन का घनत्व बढ़कर 79.98 फीसदी हो गया। मई में यह घनत्व 79.67 फीसदी था। जून केअंत में देश में टेलीफोनधारकों की कुल संख्या में शहरी हिस्सेदारी 58.02 फीसदी तो ग्रामीण हिस्सेदारी 41.98 फीसदी रही।

तार वाले फोन में ग्रामीण हिस्सेदारी महज 18.73 फीसदी है जबकि शहरी हिस्सेदारी 81.27 फीसदी है। ट्राई के मुताबिक इस साल जून महीने में मोबाइल नंबर पोर्टब्लिटी (एमएनपी) के लिए कुल 36 लाख उपभोक्ताओं ने आवेदन दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें