कश्मीर के सियाचिन से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां सेना के दस जवान हिमस्खन में फंसकर लापता हो गए। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
सेना के प्रवक्ता कर्नल एसडी गोस्वामी ने बताया कि घटना उस समय हुई जब सेना के जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे, तभी 19 हजार फुट की ऊंचाई पर उत्तरी सियाचिन में बर्फ का एक ग्लेशियर टूटकर नीचे आ गिरा। इस दौरान पेट्रोलिंग पर निकले जवान उसकी चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही सेना और एयर फोर्स ने तत्काल उनकी तलाश में अभियान शुरू कर दिया। सुबह हुई घटना के बाद से अभी तक जवानों का पता नहीं चल सका है।