फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में दिन भर की 10 बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मंत्रियों को बर्खास्त करके मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायकों, मंत्रियों और पार्टी नेताओं को संदेश दे दिया है कि लोकसभा चुनाव में भितरघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले सरकार या संगठन के कुछ और ओहदेदारों पर गाज गिर सकती है।

सपा लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। एक साल पहले प्रत्याशी चयन से लेकर रैलियों की श्रृंखला पूरी कर ली गई है।

बूथ प्रभारियों से लेकर मंत्रियों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से हर स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।

पहली बार हराया पाकिस्तान को

पहली बार क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया ने आज (10 मार्च) ही के क्रिकेट का एक और बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम किया था। यह ‌जीत इसलिए खास थी क्योंकि भारत ने फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी टीम पाकिस्तान को आठ विकेट से हराया था।

1983 में दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार क्रिकेट जगत की चैंपियन टीम बने भारत ने 1985 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई सात टीमों के टूर्नामेंट में लाजवाब खेल दिखाया।

इस समय क्रिकेट जगत में वेस्ट इंडीज के अलावा मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की तूती बोलती थी और किसी को उम्मीद नह‌ीं थी कि इस बड़े टूर्नामेंट का फाइनल भारतीय उपमहाद्वीप की दो टीमों (भारत और पाकिस्तान) के बीच खेला जाएगा।

बेनी प्रसाद का सच क्या है?

गोंडा-बलरामपुर मार्ग और जरवल-फरेंदा मार्ग...। हालत इतनी जर्जर कि कार से चलने पर सिर गाड़ी की छत से टकराता है। बलरामपुर तक महज 42 किमी का सफर तय करने में डेढ़ घंटा लग जाता है।

जरवल-फरेंदा मार्ग की तो हालत इतनी खस्ता है कि लखनऊ से गोंडा जाने वाले लोग जरवल रोड के बजाय 70 किलोमीटर से अधिक का चक्कर लगाते हुए वाया फैजाबाद-गोंडा जाते हैं। दर्जीकुआं से गौराचौकी वाली सड़क सहित जिले के कई अन्य मार्गों की हालत भी कम जर्जर नहीं।

34 लाख से ज्यादा आबादी वाले जिले में मनकापुर की आईटीआई फैक्ट्री के अलावा कोई इंडस्ट्री नहीं। स्थानीय स्तर पर रोजगार का कोई अन्य साधन नहीं।

जिले से सूरत और मुंबई जाने वाली ट्रेनों के जनरल डिब्बों में बारहों महीने भयानक भीड़ रहती है।

अमर, जया चलाएंगे अजीत के संग मिलकर हैंडपंप

कभी मुलायम सिंह के करीबी रहे अमर सिंह और जया प्रदा ने रालोद का दामन थाम लिया है। अमर सिंह को फतेहपुर सीकरी और जया प्रदा को बिजनौर सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

आपको बता दें कि जया प्रदा वर्तमान में रामपुर से सांसद हैं और अमर सिंह ने कभी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

हालांकि माना जा रहा था कि ये लोग कांग्रेस जे जुड़ंगे। खबरें यहां तक थीं कि अमर सिंह नोएडा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन तमाम कयासों को धता बताते हुए दोनों ने रालोद का दामन थाम लिया।

पाकिस्तान में क्यों है नरेंद्र मोदी के नाम की चर्चा?

पाकिस्तान के टीवी समाचार चैनलों पर आतंकवाद बड़ा मुद्दा बनकर अक़सर छाया रहता है लेकिन एक-आध चैनल पड़ोसी देश भारत से आई किसी बड़ी खबर पर भी बात कर लेता है।

पाकिस्तान में फिलहाल भारत में होने वाले आम चुनाव पर कोई ज़्यादा चर्चा नहीं हो रही है। लेकिन जब भी कोई भारतीय राजनेता जैसे कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पाकिस्तान विरोधी कोई बात करते हैं तो इस पर यहां चर्चा की जाती है। गुजरात के दंगों और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त भाषा के उपयोग की वजह से नरेंद्र मोदी को लेकर पाकिस्तान में कोई ज़्यादा अच्छी राय नहीं है।

लाहौर के कुछ नागरिकों से बात करने पर उम्मीद के मुताबिक़ उन्हें नरेंद्र मोदी का विरोधी पाया। लोगों की धारणा थी कि वह बहुत विवादास्पद, मुसलमान विरोधी व्यक्ति हैं जिनके सत्ता में आने से पाकिस्तान भारत के साथ रिश्तों में किसी अच्छी प्रगति की उम्मीद नहीं कर सकता।

लेकिन पाकिस्तानी सरकार के करीबी समझे जाने वाले और धार्मिक सोच रखने वाले पाकिस्तानी नेता, भाजपा नेताओं के पाकिस्तान विरोधी बयानों को वोट हासिल करने की एक कोशिश करार देते हैं।

यूपी में फेल हो गया रागा का फार्मूला

राहुल गांधी ने शायद सोचा भी नहीं होगा कि उनके इस फॉर्मूले का कितना ज्यादा साइड इफेक्ट होगा।

और इसकी वजह से टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में विरोध के स्वर भी फूटने लगेंगे।

पार्टी ने यहां कई ऐसे लोगों को टिकट दे दिया है जो बाहर से आने वाले ‘पैराशूट प्रत्याशी’ हैं। राहुल गांधी हमेशा बाहर से थोपे गए प्रत्याशियों का विरोध करते आए हैं।

लेकिन तय प्रक्रिया के तहत नीचे से आए नामों के पैनल से प्रत्याशी चयन की वकालत करने वाले राहुल यूपी में ही फेल हो गए।

अखिलेश से मिलना चाहते हैं तो दीजिए इतने रुपए?

सपा छोड़कर भाजपा में पहुंचे कीर्तिवर्धन सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए घूस देनी पड़ती है।

सूबे के कृषि मंत्री आनंद सिंह के पुत्र कीर्तिवर्धन ने शनिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि सपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

सीएम से मिलने के लिए उन्हें हर बार निजी सचिव को पांच हजार रुपये घूस देने पड़ते थे।

हालांकि उन्होंने इसका खुलासा नहीं किया कि घूस किसे दी। पूर्व सांसद ने कहा कि गोवंश वध का विरोध कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग रखी तो उनका टिकट काट दिया गया था।

गूगल पर लगेगा 30,000 करोड़ का जुर्माना

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी गूगल पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगा सकता है। सीसीआई गूगल पर कारोबार में दबदबा बनाने के लिए अनुचित कारोबारी तरीके अपनाने के मामले की जांच कर रहा है। सीसीआई ने डायरेक्टर जनरल (डीजी) को इस बारे में जांच-पड़ताल का जिम्मा सौंपा है।

जांच में दोषी पाए जाने पर गूगल पर यह जुर्माना लगाया जा सकता है। दूसरी ओर सीसीआई को इस मामले की जांच में अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। गूगल का कहना है कि अमेरिका के प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीते दो वर्षों के दौरान गूगल की कारोबारी गतिविधियों को बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिहाज से अच्छा बताया है।

गूगल की ओर से इस संबंध में ई-मेल के माध्यम से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हम इस मामले की जांच में सीसीआई को पूरी तरह से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। गौरतलब है कि गूगल अमेरिका और यूरोप में इस इस मामले का निपटारा सेटलमेंट प्रक्रिया के जरिए कर चुका है। भारत में ऐसे मामलों को सेटेलमेंट के जरिए सुलझाने का प्रावधान नहीं है।

चुनाव लड़ने को लेकर छिड़ी रार, भाजपा में तकरार

भाजपा नेतृत्व अपने ही दांव में उलझ गया। घर का झगड़ा चौराहे पर आ गया। एक-दूसरे को निपटाने के चक्कर में पार्टी के निपटने का खतरा खड़ा हो गया।

भले ही मुरली मनोहर जोशी शांत हो गए हों लेकिन पार्टी की समस्या यहीं खत्म नहीं हो जाती। यह आशा भी नहीं दिखाई दे रही है कि पार्टी के भीतर सुलगी अंसतोष व गुटबाजी की चिंगारी पूरी तरह बुझ गई है।

जिस तरह की स्थितियां बन गई है। उसके चलते पार्टी नेताओं के झगड़े आसानी से खत्म होते नहीं दिखते।
विज्ञापन

मोदी का सच उजागर करने वाला लड़ेगा 'आप' से चुना

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा के लिए अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पत्रकार से लेकर उद्योगपति, समाजिक कार्यकर्ता से लेकर सेना के अधिकारी को टिकट दिया गया है।

नई दिल्ली लोकसभा ‌सीट से खोजी पत्रकार आशीष खेतान को तो मध्य बैंगलोर से इंफोसिस के पूर्व सीएफओ वी बालकृष्‍णण को टिक दिया गया है।

भ्रष्टाचार में लिप्त बीजेपी के येदियुरप्पा के ‌खिलाफ जी श्रीधारा कलहाला को पार्टी ने टिकट दिया है। इसी प्रकार पंजाब के संगरूर से स्टैंडअप कॉमेडियन भगवंत मान को पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें