फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दस बड़ी चुनौतियों से छूट जाएंगे मोदी के पसीने!

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी देश में विकास सारी नहीं तो अधिकतर समस्याओं का हल है। खुद नरेंद्र मोदी भी अपनी रैलियों में कुछ ऐसा ही कहते रहे हैं। देश में विकास दर लंबे समय से रफ्तार की बाट जोह रहा है। मौजूदा समय में यह दर तो 5 फीसदी से भी कम है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकास दर को दोगुना करने की होगी तभी बेरोजगारी, गरीबी जैसी समस्याओं का हल निकल सकेगा। मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई सेक्टरों को विकास की काफी जरूरत है।

महंगाई ‘डायन’ से पीछा छुड़ाना

महंगाई। एक ऐसा शब्द है, जिससे लंबे समय से देश का हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। नरेंद्र मोदी ने भी रैलियों में महंगाई के नाम पर यूपीए सरकार को खूब घेरा। मगर अब गेंद उनके पाले में हैं।

मुद्रास्फीति की दर आठ फीसदी तक पहुंच चुकी है। विकास दर को तेज करते हुए महंगाई रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाना मोदी सरकार के लिए अहम चुनौती होगी।

भ्रष्टाचार मुक्त शासन

भ्रष्टाचार, यही एक शब्द यूपीए सरकार को ले डूबा। मनमोहन सरकार में हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार के इतने मामले सामने आए कि पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए।

भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता ने कांग्रेस और सहयोगी दलों को उखाड़ फेंका। अब मोदी से देश की जनता को एक भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी सरकार देने की उम्मीद होगी।

मोदी ने भी जनता से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया है, ऐसे में इस वादे को निभाना उनके लिए एवरेस्ट चढ़ने से कम नहीं होगा।

बेरोजगारी से लड़ाई

आज देश के युवा की सबसे पहली प्राथमिकता रोजगार है। भारत में करीब 28 करोड़ जनसंख्या युवा वर्ग में ही आती है। देश में बेरोजगारी पिछले कुछ समय से बहुत ही तेजी से बढ़ी है।

युवाओं को रोजगार के नए विकल्प चाहिए। उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित माहौल और बेहतर सुविधाएं चाहिए।

काले धन को वापस लाना

नरेंद्र मोदी समेत पूरी भाजपा विदेशों में जमा काले धन के मुद्दे को प्रचार के दौरान जोर शोर से उठाती रही है। अब इसी पैसे को वापस लाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

अनुमान है कि विदेशों में 25 लाख करोड़ से ज्यादा काला धन जमा है। इस मुद्दे पर मोदी ने वादे किए हैं, अब उन्हें पूरा करने का समय आ गया है।

महिलाओं की सुरक्षा

भारत में महिलाओं के प्रति अपराध में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। आम जनता में इसे लेकर काफी आक्रोश भी है। इसकी बानगी हम निर्भया मामले में सड़कों पर उतरी जनता के रूप में देख ही चुके हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार को इस क्षेत्र में बेहद ठोस कदम उठाने होंगे ताकि महिलाएं घर व बाहर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। सख्त कानून के अलावा महिलाओं के प्रति लोगों की सोच को बदलने के लिए नई सरकार को काम करना होगा।

टैक्स संरचना को सरल बनाना

भाजपा लंबे समय से देश में टैक्स संरचना को सरल बनाने की वकालत करती रही है। टैक्स सुधार की दिशा में काफी कुछ किया जाना बाकी है।

गुड्स एंड सर्विस टैक्स व प्रत्यक्ष कर कोड भी इनमें शामिल हैं। मोदी सरकार को इस बारे में लंबा विचार मंथन करना होगा।

बेखौफ जिंदगी

कहीं नक्सलवाद, तो कहीं आतंकवाद। इस समय पूरा देश एक तरह से खौफ के साये में जी रहा है। कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। सरहद से लेकर गलियों तक असुरक्षा का माहौल है।

नरेंद्र मोदी बार-बार इन समस्याओं से निपटने के लिए किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कहते रहे हैं।

इन समस्याओं से निपटने के लिए केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर हल ढूंढना होगा।

अपराधियों से मुक्त रहे संसद

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद राजनीति को अपराध मुक्त रखना अब भी बड़ी चुनौती है। नरेंद्र मोदी ने दावा किया था कि वह
फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए दागी नेताओं के मामलों की सुनवाई एक साल के भीतर ही करवाएंगे और दोषी नेताओं को जेल भेजेंगे।

विज्ञापन

घुसपैठ की समस्या

बीते दिनों कभी पाकिस्तान, तो कभी चीन मनमर्जी से हमारी सीमा के भीतर घुस आए। जहां पाक सैनिक हमारे दो जवानों का सिर काटकर ले गए, वहीं चीनी हमारी सीमा में टैंट लगाकर बैठ गए।

नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर यूपीए सरकार को खूब कोसा भी है। वह हमेशा इस मामले में जीरो टालरेंस नीति की बात करते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें