भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में वाराणसी सीट को लेकर हंगामे की खबर है।
यहां से वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी चुनाव लड़ते रहे हैं लेकिन इस बार उनकी जगह भाजपा अपने प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को टिकट देना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में वाराणसी सीट को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और मुरली मनोहर जोशी में तीखी बहस हुई। सुषमा स्वराज ने भी जोशी के सीट बदले जाने का विरोध किया है।
सूत्रों के मुताबिक सुषमा स्वराज ने कहा है कि जब देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही तो फिर वे अपने लिए यूपी में सुरक्षित सीट की तलाश क्यों कर रहे हैं।
योगेंन्द्र यादव का मुंह हुआ नीला
ये घटना उस वक़्त हुई जब योगेंद्र यादव महिला दिवस के मौक़े पर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।
घटना के बाद योगेंद्र यादव ने कहा, "मैं देख भी नहीं पाया कि कौन व्यक्ति था और उसका क्या इरादा था। मैं बिना-देखे जाने उस पर कोई आरोप लगा दूँ तो इसका कोई मतलब नहीं होगा।
उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूँ कि जब आप राजनीति करने निकलते हैं, बड़ी-बड़ी शक्तियों के सामने खड़े होते हैं तो कुछ क़ीमत देने के लिए तो तैयार होना ही चाहिए।"
हवाई जहाज में लग गई आग
नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय एक भारतीय विमान में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से काठमांडू जा रहे इस विमान में 170 लोग सवार थे। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार इंडिगो एयरलाइन्स का विमान एयरबस 320 लैंड कर रहा था कि उसके पहियों में आग लग गई।
जैसे ही आग की सूचना मिली, विमान के आपातकालीन दरवाजे से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान में लगी आग पर काबू पा लिया गया है।
फिलहाल एविएशन अधिकारी विमान में आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं।
घर बदहाल, मुलायम क्यों हैं मालामाल
यह सुनने में बहुत अजीब लगे कि गांव में विकास न होने की वजह से लड़कों की शादियां नहीं हो पाती हैं, पर यह सच है।
और यह तस्वीर कहीं और की नहीं, मुलायम सिंह यादव के निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी के किशनी विधानसभा के गांव हाजीपुर की है।
60 वर्षीया मार्गश्री दुखड़ा रोती हुई कहती हैं कि ‘बरसात में हम कुएं के मेढक हो जाते हैं। गांव चारों तरफ पानी से घिर जाता है, घरों की देहरी तक पानी हरहराता रहता है। कोई रिश्तेदार नहीं आता। घर से बाहर निकलना दूभर होता है।
जरूरी कामों से बाहर निकलने पर कई बार पैरों में पनिहल सांप लिपट जाते हैं। हम छटपटा के रह जाते हैं। करें क्या...। घर-गांव तो छोड़ नहीं सकते।’ बगल में खड़ी अनुपम यादव घूंघट की ओट से कहती हैं- ‘मैं तो हर साल चार महीने के लिए मायके चली जाती हूं।’
क्यो काट दी पत्नी की नाक?
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के एक खौफनाक मामले में पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट ली।
भिण्ड जिले के बरोही थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरपुरा के पास कोचिंग से अपनी सहेली के साथ घर वापस आ रही एक नवविवाहिता की उसके पति ने अपने दांतों से नाक काट ली।
जानकारी के मुताबिक खारीपुरा गांव निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी दिल्ली में रहकर आटो चलाने वाले राजू सिंह के साथ जून 2013 में हुई थी।
इज्जत बचाने के लिए दे दी तीन ने जान
अपनी इज्जत बचाने के लिए तीन महिलाओं ने एक डैम में छलांग लगाकर जान दे दी है। मामला बिहार के बांका जिले का बताया जाता है।
बांका जिले के बेलहर थाने के दुधनियां गांव की 3 महिलाएं बुधवार शाम वहीं जंगल में पत्ता चुनने गई थीं। जंगल गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर है। इन महिलाओं के साथ 8 साल की एक बच्ची भी थी।
बताया जाता है कि जंगल से वापसी के क्रम में दो साइकिल सवार बदमाशों ने उन महिलाओं को पकड़ लिया। किसी तरह महिलाएं अपनी जान और इज्जत बचाते हुए उनकी पकड़ से भाग निकलीं।
197 पदों पर जेई बनने का मौका
ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इंजीनियर सहित विभिन्न पदों पर कुल 197 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।
आयु सीमा के तहत इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आयु की गणना 31 मार्च, 2014 से की जाएगी।
20,000 में ये अनोखा डिनर
आमतौर पर कॉरपोरेट घराने प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष तरीके से सियासी दलों को चंदा देते रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने चंदा जुटाने के लिए नायाब रास्ता अपनाया है।
केजरीवाल जब 15 मार्च को बंगलूरू में डिनर कर रहे होंगे तब उनकी थाली में लजीज व्यंजन के अलावा नोटों की बारिश भी होने वाली है। उस तारीख को इंफोसिस के पूर्व बोर्ड मेंबर और आप सदस्य वी बालकृष्णन के साथ केजरीवाल की मीटिंग है।
उस डिनर मीटिंग में शामिल होने वाले हर शख्स को 20 हजार रुपए देने होंगे। एक घंटे की इस मीटिंग में 200 लोग शामिल होने जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप के खजाने में 40 लाख रुपए तो आ ही जाएंगे।
रामकृपाल से लालू से अलग
पाटलिपुत्र टिकट को लेकर लालू की पार्टी में हुए बवाल के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामकृपाल ने ऐलान किया कि उन्होंने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अपना इस्तीफा भेज दिया है।
रामकृपाल ने कहा है कि वे अभी पार्टी के सदस्य बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव को विचार करना चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बहुत भावुक रामकृपाल ने कहा पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है।
रामकृपाल ने कहा कि लालू की बेटी मीसा का उनके घर पर आना एक तरह का इमोशनल अत्याचार था। लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए रामकृपाल ने कहा कि पार्टी में उनकी ईमानदारी की अनदेखी की गई।
भारतीय राजनीति की पांच देवियां
बरसों पुराना जुमला है कि महिलाओं को खुद इस बात का इल्म नहीं होता कि उनमें कितनी ताकत है। और तो और, दुनिया भी इन दिनों उनके हाथ मजबूत करने की बात कर रही है। महिला सशक्तिकरण की गूंज देस-परदेस तक सुनाई दे रही है। कहावत भी है कि जहां महिलाएं खुश रहती हैं, वही समाज आगे बढ़ने के ख्वाब देख सकता है।
लेकिन देश की सियासत की कहानी कुछ और है। यहां महिलाओं को कम करके आंकना पुरुष नेताओं के लिए भारी पड़ सकता है। अतीत इस बात का गवाह रहा है और संभावनाएं इस बात के पर्याप्त संकेत दे रही हैं कि नेतागिरी के मामले में महिलाएं कभी कमजोर नहीं साबित होंगी। और ताकतवर होती जाएंगी। यूं कहा भी जाता है कि महिलाओं में गजब का संयम होता है और राजनीति में संयम से बढ़कर और क्या गुण चाहिए!
महिला दिवस के मौके पर हम बात कर रहे हैं पांच ऐसी महिला नेताओं कीं, जिनका नाम जहन में आते ही गजब की राजनीतिक ताकत का अहसास होता है। कोई केंद्र की राजनीति में इशारों से सरकार चलवाता रहा है, तो कोई अपने-अपने सूबों में बरसों पुराने किलों को ढहाकर कदम जमाने में कामयाब साबित हुआ है। ये पांच महिलाएं भले अलग-अलग राजनीतिक दलों से हों, लेकिन सियासी हुनर की बात होने पर सब एक से बढ़कर एक हैं।