फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं में सबसे आगे मोदी, एक करोड़ पहुंचे फॉलोअर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकप्रियता के मामले में भाजपा के पीएम पद प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी(नमो) करोड़पति बन गए हैं। मंगलवार को सोशल साइट ‘फेसबुक’ पर उनके पेज लाइक्स की संख्या एक करोड़ से ऊपर हो गई।
विज्ञापन


इस प्रकार वे विश्व में तीसरे सर्वाधिक लाइक्स वाले नेता बन गए। लोकसभा चुनावों से पूर्व नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता चरम पर है।

विपक्षियों की ओर से की जा रही भारी आलोचनाओं के बावजूद नरेंद्र मोदी लोगों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ये हम नहीं फेसबुक के आंकड़े कह रहे हैं। देश में मोदी सभी राजनेताओं में सबसे आगे हैं।

सबसे ज्यादा लाइक्स वाले नेता

मंगलवार को मिले 5 लाख 78 हजार 895 लाइक्स की बदौलत ‘नरेंद्र मोदी’ फेसबुक पेज पर कुल लाइक्स 1 करोड़ 3 लाख 46 हजार 567 हो गई है।

पेज को लाइक्स करने वाले फेसबुक यूजर्स में से 93 लाख 12 हजार 433 भारत के और 10 लाख 34 हजार 134 विदेशी हैं।

लाइक्स के मामले में करोड़पति बनने के साथ ही मोदी विश्व में सर्वाधिक फेसबुक पेज लाइक्स वाले तीसरे और भारत के पहले नेता हैं। उनसे आगे अमेरिका के राष्ट्रपति ‘बराक ओबामा’ और रिपब्लिकन पार्टी के नेता ‘मिट रॉमनी’ हैं।
विज्ञापन

बराक ओबामा के तीन करोड़ लाइक

बराक ओबामा के फेसबुक पेज पर कुल तीन करोड़ 88 लाख 77 हजार 474 लाइक्स हैं तो मिट रॉमनी के पेज पर एक करोड़ 13 लाख 44 हजार 938 है वहीं, भारत में फेसबुक लाइक्स के मामले में मोदी के बाद अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं।

उनके फेसबुक पेज पर कुल लाइक्स की संख्या 42 लाख 30 हजार 366 है जो कि मोदी के लाइक्स से करीब डेढ़ गुना कम है। गौरतलब है कि राजनीतिक हस्तियों में ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में मोदी विश्व में नवें स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें