फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT खड़गपुर के छात्र को डेढ़ करोड़ का पैकेज

Tue, 02 Dec 2014 08:11 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी, खड़गपुर के छात्र को अब तक के सबसे बड़े पैकेजों में से एक, 1.5 करोड़ के वार्षिक वेतन पैकेज का प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन


कैंपस अधिकारियों के मुताबिक कैंपस प्लेसमेंट के लिए आईं 27 कंपनियों के 163 प्रस्तावों में से यह सर्वाधिक था। दावा किया जा रहा है कि यह प्रस्ताव देश के सभी आईआईटी यूनिटों में सबसे अधिक है।

आईआईटी खड़गपुर के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को देश-विदेश से आई कंपनियों की ओर से सर्वाधिक घरेलू पैकेज 42 लाख का और सर्वाधिक विदेशी पैकैज ढाई लाख डॉलर यानी 1.54 करोड़ का वार्षिक वेतन पैकेज का प्रस्ताव मिला है। यह अब तक के बड़े पैकेजों में से एक है।
विज्ञापन


आईआईटी सूत्रों का दावा है कि यह आईआईटी की सभी यूनिटों में अब तक का सर्वाधिक वेतन पैकेज है। हालांकि आईआईटी प्राधिकारी ने छात्र और पैकेज देने वाली कंपनी का खुलासा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे अनावश्यक रूप से छात्र की ओर ध्यान जाएगा। कैंपस अधिकारियों के मुताबिक प्लेसमेंट के लिए ईएक्सएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स, सिस्को, माइक्रोसॉफ्ट आईडीसी जैसी आईटी और फाइनेंस की दिग्गज कंपनियों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें