फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.27 अरब हुई देश की आबादी, 1.6 फीसदी बढ़ोतरी

Sun, 12 Jul 2015 07:55 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर शनिवार पांच बजे तक देश की आबादी 127,42,39,769 हो गई। फिलहाल यह 1.6 फीसदी की गति के साथ बढ़ रही है और 2050 तक भारत इस दर की बढ़ोतरी के साथ दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन सकता है।
विज्ञापन


देश की यह आबादी दुनिया भर की आबादी का अकेले 17.25 फीसदी है। फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की स्वायत्त संस्था जनसंख्या स्थिरता कोश ने आबादी बढ़ने की इस दर पर चिंता जताई है।

कोश के एक सदस्य ने कहा कि भारत की आबादी बढ़ने की दर इस वक्त चीन से भी तीव्र है और इस हिसाब से यह 2050 तक सबसे ज्यादा आबादी वाला देश हो जाएगा।

चीन की आबादी इस वक्त 1.39 अरब है। अधिकारी के मुताबिक, इस दर से अगर देश की आबादी बढ़ती है तो वर्ष 2050 तक देश की आबादी 1.63 अरब हो जाएगी।

एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने देश में आबादी बढ़ोतरी को रोकने के लिए विकास के भागीदारों और गैर सरकारी संगठनों को सरकार के साथ आने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें