टीवी से आकर फिल्मों में पैर जमाने को संघर्ष कर रहे ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बीच तनाव और झगड़ों की खबरें अक्सर मीडिया में रही हैं।
एकाध मौके पर अंकिता द्वारा सुशांत को थप्पड़ मारने की बात भी सामने आई। परंतु अब सुशांत ने एक टीवी कार्यक्रम में स्वीकार किया है कि उनके और अंकिता के बीच जो तनाव या झगड़े हुए हैं उनमें फिल्मी चुंबन बड़ा मुद्दा रहे हैं।
आम तौर पर सुशांत अंकिता के साथ अपनी निजी जिंदगी पर बातें करने से बचते हैं लेकिन एक शो में जब उनसे पूछा गया कि पर्दे पर विभिन्न नायिकाओं को उनके अंतरंग और रोमांटिक सीन करने पर उनकी गर्लफ्रेंड की क्या प्रतिक्रिया रहती है।