फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या ऋतिक की जिंदगी में अब कई लड़कियां?

विज्ञापन
विज्ञापन
कभी पारिवारिक व्यक्ति माने जाने वाले ऋतिक रोशन इन दिनों अपना जीवन बिंदास जी रहे हैं। फिल्म बैंग बैंग की कामयाबी के बाद उन्हें लगातार पार्टी और मौज-मस्ती करते देखा जा रहा है। इधर उनके साथ नई-नई हसीनाएं भी दिख रही हैं। क्या सुजैन से अलगाव के बाद पूरी तरह बदल गए हैं ऋतिक?
विज्ञापन


पिछले एक साल में ऋतिक रोशन की जिंदगी में बहुत उठा-पटक हुई। एक तरफ उनके मस्तिष्क के बड़े ऑपरेशन से गुजरना पड़ा तो दूसरी तरफ पत्नी सुजैन से उनके अलगाव की खबरें सुर्खियां बनी हुई थीं। परंतु ऐसा लगता है कि अब इस सितारे की जिंदगी में लगे ग्रहण दूर हो गए हैं।

खास बात तो यह है कि फिल्म ‘बैंग बैंग’ की सफलता ने ऋतिक के कैरियर को एक नई ऊंचाई दे दी है। इससे पहले उनकी ‘कृष-3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल जरूर मचाया था लेकिन ऋतिक के हालात ऐसे नहीं थे कि वह उसका जश्न मना सकते।
विज्ञापन


लेकिन अब ऋतिक अपने अतीत को पीछे छोड़ कर आगे निकल आए हैं और इन दिनों सिर्फ पार्टी के मूड में हैं। लगातार देखा जा रहा है कि ऋतिक मौज-मस्ती में डूबे हुए हैं। क्या यह सिर्फ बैंग बैंक की सफलता का जश्न है?

बदल रहे खुद को?

ऋतिक के नजदीकियों का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऋतिक अपनी निजी जिंदगी में भी काफी बदल गए हैं। हाल में फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने जो इंटरव्यू दिए, तो उन्होंने लगातार कहा कि अब मैं खुद को बहुत हल्का महसूस कर रहा हूं।

यह मेरे जीवन की दूसरी पारी है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह पारी पहली से कहीं बेहतर होगी। वाकई ऐसा लगता है कि ऋतिक सही कह रहे हैं। सूत्रों के अनुसार ऋतिक का ‘सिंगल’ होना अब हसीनाओं को उनकी तरफ आकर्षित कर रहा है।

ऋतिक भी इस बात की परवाह नहीं कर रहे हैं कि उन्हें किस के साथ देखा जा रहा है और किसके साथ नहीं। पिछले हफ्ते ही ऋतिक के मुंबई में नर्गिस फाखरी के साथ देखे गए थे। दोनों एक पब-रेस्तरां में साथ गए थे और उन्हें देख कर हर कोई दंग रह गया था।

तो क्या ये नई प्रेमिका हैं?

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि नर्गिस पूरी तरह से ऋतिक के प्रभाव में दिख रही थीं और उनकी नजरें इस ‘बॉलवुड के ग्रीक गॉड’ कहलाने वाले हीरो से हट नहीं रही थीं। इससे पहले कि लोग ऋतिक और नर्गिस के बारे में कुछ अटकलें लगाते, अब खबर आ रही है कि शनिवार की रात को ऋतिक को अभिनेत्री एशा गुप्ता के साथ दुबई में देखा गया।

दोनों एक रेस्तरां में थे। इस रेस्तरां में एक पार्टी चल रही थी और यहां पर अमेरिकी रियलिटी शो सेलेब्रिटी पेरिस हिल्टन भी ऋतिक को देख कर दंग रह गई। ऋतिक के साथ पेरिस ने तस्वीर खिंचवाई। ट्विटर पर पेरिस ने दुनिया को बताया कि वह बॉलीवुड के सितारे ऋतिक रोशन के साथ हैं।

यही नहीं, जब ट्विटर पर पेरिस से पूछा गया कि क्या वे ऋतिक की अगली रोमांटिक फिल्म में ऋतिक की हीरोइन बनना चाहेंगी तो पेरिस ने कहा कि जरूर। उल्लेखनीय है कि पेरिस पश्चिमी दुनिया में अपनी रंगीन जीवनशैली के लिए बहुत चर्चित हैं और स्वाभाविक है कि ऋतिक पर उनका फिदा होना इस हीरो की तरफ हॉलीवुड की ध्यान आकर्षित करेगा।

जानकारों का कहना है कि ऋतिक लंबे समय से हॉलीवुड से अच्छे प्रस्तावों का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें कुछ स्क्रिप्ट्स मिली भी हैं। क्या पेरिस से उनकी नई-नई दोस्ती क्या हॉलीवुड में उनका रास्ता बनाने में मददगार होगी? यह तो समय ही बताए।
विज्ञापन

कई लड़कियां आई जिंदगी में?‍

फिलहाल गॉसिप के गलियारे इस बात से गूंज रहे हैं कि जब ऋतिक और एशा गुप्ता ने कभी एक साथ काम नहीं किया तब अचानक कैसे वे एक ही जगह पर पहुंच कर बातें करने में डूब गए? दुबई के रेस्तरां-क्लब में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पार्टी में पहले ऋतिक पहुंचे थे और नीले सूट में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।

पार्टी में पेरिस हिल्टन समेत कई विदेशी सेलेब्रिटियां भी थीं। एशा गुप्ता कुछ देर के बाद वहां पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने ऋतिक को देखा तो देखती रह गईं। ऋतिक की भी जब एशा से नजरें मिली तो कुछ ऐसा हुआ कि दोनों एक ही टेबल पर पहुंच गए।

देखने वालों का कहना है कि दोनों ने भरी भीड़ में क्लब के कोने का एक टेबल चुना और बतियाते रहे। वहां पहुंचने वालों का जैसे उन्हें कोई खयाल ही नहीं था। ऋतिक और एशा एक-दूसरे के साथ बहुत सहज नजर आ रहे थे। वहां मौजूद लोगों के अनुसार इस पार्टी में सुजैन खान के भाई जाएद और चचेरे भाई फरदीन भी पहुंचे थे।

डिनो मोरिया और बॉबी देओल जैसे ऐक्टरों समेत क्रिकेटर युवराज सिंह भी पार्टी में नजर आए। परंतु हर निगाह सिर्फ ऋतिक और एशा पर थी। दोनों बहुत खुश दिख रहे थे। वैसे सबका आश्चर्य तब और बढ़ गया जब पार्टी में अलग-अलग आने वाले ऋतिक और एशा एक साथ निकले। खैर, फिलहाल अपनी इस दोस्ती पर ये दोनों ही सितारे चुप्पी साधे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें