एक सास अपनी बहू से बहुत परेशान रहती थी क्योंकि वह घर का कोई काम नहीं करती थी। एक दिन सास ने एक तरकीब सोची और अपने बेटे को बुलाया।
सास ने बेटे को कहा कि कल जब मैं घर में झाडू लगाऊं तो तू मुझे रोकना और कहना कि रुको मां मैं कर देता हूं। इससे तेरी पत्नी को शर्म तो आएगी।
अगले दिन जब सास ने घर की सफाई के लिए झाडू हाथ में लिया तो बेटे ने मां को रोका और खुद काम करने की बात कहने लगा। इस पर सास और बेटे के बीच मैं करूंगा काम की बात सुनकर बहू आई।
बहू अपने पति से- अरे, आप लोग इतनी सी बात पर क्यों झगड़ रहे हो। ऐसा करो कि एक दिन घर की सफाई आप कर लेना और एक दिन सास जी कर लेंगी।