एक आदमी ने अपने घर फोन किया तो उधर से एक अनजान महिला की आवाज आई।
”कौन?” – आदमी ने पूछा।
”मैं घर की नौकरानी बोल रही हूं । ” – महिला ने उत्तर दिया।
”लेकिन हमारे घर में तो कोई नौकरानी नहीं है। ” – आदमी ने कहा।
”मुझे घर की मालकिन ने आज सुबह ही नौकरी पर रखा है। ” नौकरानी ने जवाब दिया।
”अच्छा ठीक है, सुनो। इस वक्त तुम्हारी मालकिन कहां हैं ? मुझे उनसे बात करनी है। ” – आदमी ने कहा ।
”वह तो बेडरूम में हैं। अपने पति के साथ। ” – नौकरानी ने जवाब दिया।
”क्याऽऽऽ… ? पति के साथ…… ? पर उसका पति तो मैं हूं ……।। ” – आदमी गुस्से से भन्ना गया। उसने एक मिनट कुछ सोचा फिर बोला – ”हैलो …।। सुनो क्या तुम पचास हजार रूपए कमाना चाहोगी?”
”हां… । पर मुझे करना क्या होगा ?” – नौकरानी ने पूछा ।
”तुम मेरी अलमारी से बंदूक निकालो और उस चुड़ैल और उसके साथ जो आदमी है उसे गोली से उड़ा दो। ”
नौकरानी ने फोन नीचे रख दिया। आदमी ने पहले कदमों की और फिर दो गोलियां चलने की आवाज फोन पर सुनी।
नौकरानी ने वापस फोन उठाया और पूछा – ”अब इन लाशों का क्या करूं ?”
”उन्हें स्वीमिंग पूल में डाल दो। ” – आदमी ने कहा ।
”पर आपके घर में तो स्वीमिंग पूल नहीं है। ” – नौकरानी ने जवाब दिया।
लगभग तीन-चार मिनट तक दोनों तरफ खामोशी छाई रही फिर आदमी की आवाज आई – ”क्या ये नम्बर 921142024 ही है?”