एक पत्रकार महंगाई के बारे में लोगों की
राय ले रही थी। सड़क के किनारे एक भिखारी से उसने पूछा:‘बाबा,आटा मंहगा हो
गया है, इस बारे में तुम क्या कहते हो?’ भिखारी बोला:‘महंगा हो गया है? कब
से ?’ वह खड़ा हो गया,‘अभी जाता हूं राशन वाले के पास और लेता हूं उसकी
खबर।
अब तक तो मैं उसे पुराने भाव पर ही आटा बेच रहा था। ‘