एक नौजवान अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ कार से कहीं चला जा रहा था कि रास्ते में अचानक कार के नीचे (पहिये में) एक मुर्गी आ गई।
'यह तीस रुपए रख लो भाई, तुम्हारी मुर्गी की कीमत। नौजवान ने मुर्गी के मालिक को रुपए देते हुए कहा।
'पचास रुपए और दीजिए। मुर्गीवाले ने कहा।
'पचास रुपए वो किसलिए? हैरत से नौजवान ने पूछा।
'मुर्गे को जब यह पता चलेगा कि उसकी नई-नवेली दुल्हन दबकर मर गई है, तो वह भी खुदकुशी कर लेगा हुजूर। मुर्गीवाला बोला।