एक इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी प्रोफेसरों
को एक प्लेन में बिठाया गया। जब सभी बैठ गए तो पायलट ने घोषणा की- आपको यह
जानकर खुशी होगी कि जिस प्लेन में आप बैठे हैं उसे आप ही के कॉलेज के
विद्यार्थियों ने बनाया है..
इतना सुनना था कि सारे प्रोफेसर नीचे उतर गए। सिर्फ प्रिंसिपल साहब बैठे रहे। उनसे पूठा गया- आप नहीं क्यों नहीं उतरे सर?
प्रिसिंपल बोले- मुझे अपने विद्यार्थियों पर पूरा भरोसा है.... देखना ये प्लेन स्टार्ट ही नहीं होगा।