एक जूनियर एक्ज़ीक्यूटिव अपनी बीवी से अपने दर्द और कष्ट की शिकायत कर रहा था। दोनों में से कोई भी उसकी शिकायत का कारण नहीं ढूंढ़ पाये। एक रात काम से लौटने के बाद उसने अपनी बीवी को बताया "मैंने आखिरकार पता लगा ही लिया कि मैं क्यों इतना बुरा महसूस कर रहा था। दो हफ्ते पहले हमारे ऑफिस में अत्यधिक नवीनतम ढंग का फर्नीचर आया है। और आज ही मुझे पता चला कि मैं कूड़ेदान पर बैठ कर काम कर रहा था।"