फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संता बंता का स्वतंत्रता संग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
संता-बंता के गांव में कुछ भैया लोगों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन

मुद्दा था स्वतंत्रता संग्राम !!

समस्या ये कि गांव को भारत से आज़ाद कैसे कराया जाय।
भैया संता : आज़ाद कराना कौनो मुसकिल काम नहीं है। पर हम गांव का विकास कैसे करेंगे ये सोचने वाली बात है।

भैया बंता : एक काम करते हैं। हम लोग मिल कर अमरीका पर हमला कर देंगे।

भैया पप्पू : अरे इ का भैया। अमरीका पर हमला !! ऊ से का होई ??

भैया बंता : अरे भैया !! जैसे हम लोग हमला करेंगे। अमेरिका हमको हरा देगा। और हमारे राज्य पर कब्ज़ा कर लेगा। फिर कायदे से हम लोग अमेरिका के ही नागरिक कहलायेंगे। ऊ खुद्दे अपना डेव्लापमेंट करता ही रहता है हमरा भी सत्थे हो जायेगा।

भैया संता : अरे वाह भैया !! फिर तो न कौनो वीसा न पासपोर्ट ! अपना सब रुपैया डॉलर बन जायेगा। मेम से सादी करेंगे। लड़के अंग्रेजी बोलेंगे।

किनारे बैठे फूफा जी चुप थे।

का फूफा तुम कुछु नहीं बोल रहे हो ??

फूफा : अरे हम ये सोच रहा हूँ की अगर हमले में हम लोग जीत गए तब क्या होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें