फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पप्पू की होशियारी!

विज्ञापन
विज्ञापन
टीचर: नेपोलियन की मृत्यु किस लड़ाई में हुई?
विज्ञापन


पप्पू: उसकी आखिरी लड़ाई में।

टीचर: स्वतंत्रता की घोषणा पर कहाँ हस्ताक्षर किये गए?

पप्पू: किताब के पृष्ठ के आखिर में।

टीचर: तलाक का मुख्य कारण क्या होता है?

पप्पू: शादी।

टीचर: असफल होने का मुख्य कारण क्या है?

पप्पू: परीक्षा।

टीचर: आप ब्रेकफास्ट में क्या नही खा सकते?

पप्पू: लंच और डिनर।

टीचर: आधे सेब की तरह क्या दिखता है?

पप्पू: दूसरा आधा सेब।

टीचर: अगर आप नीले समुंद्र में लाल पत्थर फेंकेंगे तो ये कैसा हो जायेगा?

पप्पू: यह गीला हो जायेगा।

टीचर: कोई आदमी आठ दिन तक बिना सोये कैसे रह सकता है?

पप्पू: कोई समस्या नही है, वह रात को सो जायेगा।

टीचर: तुम एक हाथी को एक हाथ से कैसे उठा सकते हो?

पप्पू: आपको ऐसा हाथी ही नही मिलेगा जिसका एक ही हाथ हो।

टीचर: अगर एक दीवार को आठ आदमी दस घंटे में बनाते है तो चार आदमी को इस दीवार को बनाने में कितना समय लगेगा?

पप्पू: थोड़ा भी नही, क्योंकि दीवार तो पहले ही बन चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें