फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं अपनी इमेज से खुश हूं: सनी लियोनी

Mon, 12 Aug 2013 06:00 PM IST
हरि मृदुल
विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्न स्टार से बॉलीवुड स्टार बनी सनी लियोनी की आगामी फिल्म है 'जैकपॉट'। कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बनी इस थ्रिलर फिल्म में सनी को नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज एक्टर के साथ देखा जा सकेगा। सनी की यह दूसरी हिंदी फिल्म है।
विज्ञापन


इसमें सनी ने माया नाम की एक ऐसी युवती का किरदार निभाया है, जो अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है। सनी लियोन पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी इमेज कैसी है। सनी लियोनी ने कहा कि वे जैसी भी हैं खुश हैं। अब तो उन्हें हिंदी बोलना भी आ गया है। पढ़िए अमर उजाला के साथ सनी लियोन का विशेष इंटरव्यू।

लगता है कि बॉलीवुड आपको रास आने लगा है। आपकी दूसरी फिल्म जैकपॉट की शूटिंग पूरी हो चुकी है?

मुझे बॉलीवुड की फिल्मों में बतौर हीरोइन सफल होना है। मैं इसी महत्वाकांक्षा के साथ यहां आई हूं। मेरी किस्मत अच्छी है कि मुझे लगातार काम मिल रहा है।

'जैकपॉट' के बारे में बताइए? इस फिल्म में आपको नसीर जैसे धुरंधर एक्टर के साथ काम करने का मौका मिला है?

'जैकपॉट' एक थ्रिलर फिल्म है। मैं इसमें जैकपॉट नाम के कैसिनो में मैनेजर बनी हूं। इस कैसिनो के मालिक नसीर सर हैं। नसीर सर के साथ मुझे काम करने का मौका मिला है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। सच कहूं तो मेरे जैकपॉट नसीर ही हैं।
विज्ञापन


नसीर के साथ काम करते हुए आप नर्वस नहीं हुईं?

शूटिंग के पहले दिन जरूर में नर्वस थी। मेरी उनसे पहली मुलाकात थी। मुझे उनके बारे में पता था कि वे बहुत बड़े एक्टर हैं। लेकिन मुलाकात के बाद जल्दी ही मालूम पड़ गया कि उनका स्वभाव दोस्ती वाला है।

क्या आपने नसीर की कोई फिल्म देखी है?

हां, मुझे उनकी फिल्म 'इकबाल' बहुत पसंद है।

आपको हिंदी में डायलॉग बोलने में कोई दिक्कत नहीं हुई?

नहीं। मैं हिंदी बोल लेती हूं। दूसरी हीरोइनों की तरह साफ भले ही नहीं बोल पाती, लेकिन काम चल जाता है।

क्या यह फिल्म आपको इसलिए मिली कि इसमें सचिन जोशी हीरो हैं और प्रोडयूसर भी? आप उनकी ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक की ब्रांड एंबेसडर भी हैं?

यह सही है कि ट्रिपल एक्स एनर्जी ड्रिंक की ब्रांड एंबेसडर होने के नाते सचिन से मेरी जान पहचान है। लेकिन यह फिल्म मुझे इसलिए मिली कि इसमें माया के किरदार के लिए मैं पूरी तरह फिट थी।

कैजाद गुस्ताद बूम जैसी बोल्ड फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म में आपके कितने बोल्ड सीन हैं?

कैजाद की कहानी रुटीन किस्म की नहीं है, इसलिए यह फिल्म भी काफी बोल्ड है। मैं कहना चाहूंगी कि मैंने कहानी के हिसाब से ही काम किया है।

सचिन जोशी बतौर एक्टर कैसे लगे?

वे मुझे बहुत जुनूनी एक्टर लगते हैं। उनकी पहली फिल्म अजान मैंने देखी है।

'जिस्म 2' के बाद आप भट्ट कैंप की किसी फिल्म में नहीं हैं। क्या अब रिश्ते अच्छे नहीं रहे?

भट्ट साहब से मेरे रिश्ते कभी खराब नहीं हो सकते। आखिर उन्होंने ही तो मुझे बॉलीवुड से परिचित करवाया है। किसी फिल्म में मेरे लायक काम होगा, तो वे मुझे जरूर याद करेंगे।
विज्ञापन


आप अपनी इमेज के बारे में क्या कहेंगी? पोर्न स्टार होने की वजह से आपको लोग अलग नजरों से देखते होंगे?

मुझे अपनी इमेज से कोई दिक्कत नहीं है। मैं जैसी हूं, सबके सामने हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें