फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से दिखेंगे ऐसे चुंबन और बेडरूम सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्ट कैंप की ‘राज’ सीरीज वाली फिल्मों का आनंद उठाने वालों के लिए खुशखबरी। महेश और मुकेश भट्ट इस सीरीज की चौथी किस्त बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इससे भी अच्छी बात आपको शायद यह लगे कि ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी इस फिल्म में होंगे। यानी साफ है कि हीरोइनों के साथ उनके हॉट सीन दर्शकों को जरूर देखने मिलेंगे। फिलहाल इमरान विक्रम भट्ट की ‘एक्स मैन’ को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ‘राज-4’ का इंतजार कीजिए।
विज्ञापन

विद्या बालन की अजीब बात

विद्या बालन की फिल्म ‘बॉबी जासूस’ रिलीज के लिए तैयार है और वह भी इसके जबर्दस्त प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हर कोई उनसे पूछ रहा है कि डेढ़ दर्जन अलग-अलग रूप बना कर उन्हें सबसे ज्यादा मजा किस काम में आया। विद्या ने यूं तो तरह-तरह के जवाब दिए हैं, लेकिन अब उन्होंने जो कहा है वह चौंकाऊ है। विद्या के अनुसार, सबसे ज्यादा मजा तो तब आता था जब वह पुरुष के वेश में सैट पर मौजूद लड़कियों को छेड़ती थीं! अच्छी बात यह रही किसी ने उन पर सैंडिल नहीं चलाई।
विज्ञापन

क्या कर रहे हैं राजकुमार

ऐक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा की ‘सिटी लाइट्स’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक कमाल नहीं कर सकी, लेकिन इसने दोनों की निजी जिंदगी के रोमांस को बढ़ा दिया है। शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं और उन्होंने इसे किसी से छुपाया भी नहीं। परंतु रोमांस में थोड़ी प्राइवेसी भी जरूरी है। ऐसे में ‘सिटिलाइट्स’ के बाद कोई नया काम शुरू करने से पहले दोनों ने दुबई में छुट्टियां मनाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इन दिनों दोनों वहीं हैं। हैप्पी हॉलीडे!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें