फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधली नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एक बुजुर्ग चश्मे की दुकान पर पहुंचे और बोले, "बेटा एक बढ़िया चश्मा बना दो।’ दुकानदार ने चश्मा बना के दे दिया और बुजुर्ग चले गए। थोड़ी देर बाद बुजुर्ग फिर आ गए और बोले, "बेटा पिक्चर साफ नहीं दिखती।’ दुकानदार बोला, ‘ठीक है बाबा लाइए, दूसरा बना देता हूं।’ इसी तरह पूरा दिन बुजुर्ग दुकान पर बार-बार आते रहे और चश्मेवाला चश्मा बनाता रहा, लेकिन बुजुर्ग की परेशानी खत्म नहीं हुई। आखिर परेशान होकर दुकानदार ने पूछा, "बाबा कौन-सी पिक्चर साफ नहीं दिखती?’ बुजुर्ग ने मोबाइल निकाला और वॉट्सएप खोलते हुए कहा, "बेटा देखो, जितनी भी इमेज दोस्तों ने भेजी हैं, सब धुंधली नजर आ रही हैं।’ दुकानदार ने यह सुनकर सिर पीट लिया और गुस्से में बोला, ‘दादा आपने दिमाग का दही कर दिया। अरे, इसे डाउनलोड तो करो!’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें