बॉलीवुड इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की प्रेमिका रही अनीता आडवाणी की याचिका पर उनके दामाद अक्षय कुमार, बेटी ट्विंकल खन्ना और पत्नी डिंपल कपाड़िया को नोटिस जारी किया गया है।
बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम के मुताबिक शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में तीनों स्टारों को घरेलू हिंसा के तहत मामला दर्ज करने की याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिका राजेश खन्ना की लिव इन पार्टनर रही अनीता आडवाणी ने दायर की थी।
अनीता का आरोप है कि सुपरस्टार की मौत के बाद इन तीनों ने उन पर घरेलू हिंसा की थी। जिसको लेकर वो तीनों पर मामला दर्ज कराना चाहती हैं। इसको लेकर वो बॉम्बे हाईकोर्ट गई थीं। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दिया था।