इन दिनों अनुष्का शर्मा का भाई चर्चाओं में है। कहीं यह चर्चा बिपाशा से तो जुड़ी नहीं है?
*बिपाशा बसु की शादी की अटकलें एक बार फिर से जोर पकड़ने लगी हैं। एक तो 2014 आ रहा है। दूसरे इस हफ्ते के शुरू में वह एक सुबह नंगे पैर मुंबई में गणपति बप्पा के मंदिर सिद्धि विनायक को जाती दिखाई दीं। लेकिन खास बात यह थी कि उनके साथ उनके प्रेमी हरमन भी थे। सब सोच रहे हैं कि बिपाशा और हरमन ने क्या मन्नत मांगी होगी? फिलहाल तो उनकी कोई फिल्म भी नहीं आ रही।
*फिल्मों में अगर गाड़ी चल निकले तो हीरो-हीरोइनों के भाई-भतीजे सब किस्मत आजमाने लगते हैं। इधर अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने भी बॉलीवुड में हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। वैसे कर्णेश का इरादा पर्दे पर आने का नहीं है। वह अपनी बहन के निर्देशक नवदीप सिंह की फिल्म ‘एनएच 10’ में सहायक निर्माता बनने के बाद खुद प्रोड्यूसर बनने के इरादे से आए हैं। इन दिनों वे निर्देशकों से मिल कर स्क्रिप्ट्स सुन रहे हैं।
*चर्चा है कि बिग बॉस के घर में तनीषा की अरमान कोहली से नजदीकियों से नाराज देवगन परिवार तो उन्हें शो खत्म होने पर लेने के लिए नहीं आएगा, लेकिन मां तनूजा जरूर आ सकती हैं। वह भी तनीषा से नाराज बताई जा रही हैं। उन्होंने दीवाली पर बेटी को कोई गिफ्ट तक नहीं भेजा था। परंतु शो के आयोजकों ने उन्हें आखिरकार मना लिया है। इस बात में कितनी सचाई है, यह फाइनल के दिन पता चल जाएगा।