44 साल की नंदिता दास ने फिल्में तो बहुत कम की हैं लेकिन जो फिल्में की उनमें उनकी भूमिका ज्यादातर विवादास्पद रही है।
नंदिता दास ने जितना भी सिनेमा किया वह ज्यादातर अर्थवान रहा है। नंदिता की हर फिल्म में उनके अभिनय की रेंज दिखती रही है।
यह एक संयोग ही रहा है कि भारत की कई विवादास्पद फिल्मों में नंदिता की मौजूदगी दिखी है। फिर वह चाहे बटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 1947 अर्थ हो या फिर स्त्री समलैंगिकता से प्रेरित फिल्म फायर।
फायर फिल्म के एक किसिंग सीन ने नंदिता दास को रातों-रात चर्चा में ला दिया था। इस सीन में वह अभिनेत्री शबाना आजमी को चूमती हुई दिखीं।
फायर के अलावा नंदिता बवंडर सहित कई अन्य फिल्मों के लिए भी चर्चाओं में रहीं। अभिनय करने के अलावा नंदिता ने कुछ छोटी फिल्मों का लेखन और निर्देशन भी किया।
समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म फिराक का निर्देशन भी नंदिता दास द्वारा किया गया। नंदिता कुछ हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।