फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, ऐश्वर्या की वापसी बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार को ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' रिलीज हुई है। इससे ऐश्वर्या राय की लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी हुई है। ट्रेलर भी फिल्म के प्रति काफी उत्सुकता जगा रहे थे। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कोई खास कमाल नहीं कर सकी। फिल्म ने पहले दिन 4.23 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या के साथ फिल्म में इरफान खान भी और शबाना आजमी भी हैं। इतने बड़े नामों के एक साथ होने को देखते हुए फिल्म की पहले दिन की कमाई को बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। फिल्मी पंडितों ने वीकएंड की छुट्टियों में फिल्म का बिजनेस बढ़ने की उम्मीद जाहिर की है। फिल्म की कमाई को लेकर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
  #Jazbaa Fri ₹ 4.23 cr. India biz... Biz gathered momentum towards evening/night shows... Expect an upward trend on Sat. — taran adarsh (@taran_adarsh) October 10, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा 'तलवार' और 'सिंह इज ब्लिंग' का पहला हफ्ता

पिछले हफ्ते रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'सिंह इज ब्लिंग' पहले वीकएंड पर जबर्दस्त कमाई की थी। लेकिन इसके बाद फिल्म अपनी रफ्तार कायम नहीं रख सकी। फिल्म ने पहले हफ्ते में 63.6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ऐमी जैक्सन भी हैं।

'सिंह इज ब्लिंग' के साथ रिलीज हुई इरफान खान की फिल्म तलवार बॉक्स ऑफिस पर अक्षय की फिल्म के मुकाबले कमजोर साबित हुई थी। लेकिन समीक्षकों से फिल्म को काफी बढ़िया प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने पूरे हफ्ते एक जैसा ही प्रदर्शन किया। तलवार ने पहले हफ्ते 17.05 करोड़ का बिजनेस किया है। लेकिन अब तलवार का मुकाबला इरफान खान इस शुक्रवार रिलीज हुई 'जज्बा' से है। तलवार की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
  #Talvar [Week 2] Fri 1.50 cr. Total: ₹ 17.05 cr. India biz. ROCK-STEADY! — taran adarsh (@taran_adarsh) October 10, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें