फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में इस बार तीन नए कोर्स

Wed, 26 Nov 2014 01:50 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में इस बार तीन नए पाठ्यक्रमों में दाखिले का मौका मिलेगा। विवि ने जनवरी 2015 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डा. अनिल डिमरी ने बताया कि हाल में विवि ने जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफि केट और एप्लाइड सांख्यिकी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शुरू किया है। जनवरी सत्र से अनुवाद में पीजी डिग्री भी शुरू की गई है। जियो इंफॉरमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट ऐसे लोगों के लिए है, जो सशस्त्र सेवाओं में काम करते हैं। अनुवाद और एप्लाइड सांख्यिकी भी डिमांड के बाद शुरू की गई है।

सांख्यिकी विशेषकर उनके लिए है, जो उद्योग, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं, रिसर्च और विकास संबंधित विभागों में काम करते हैं। अभ्यर्थी 200 रुपये का आवेदन पत्र लेकर आवेदन कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन वेबसाइट पर भी आवेदन उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि एक दिसंबर 2014 है। 300 रुपये विलंब शुल्क संग 15 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र जुलाई में प्रवेश नहीं ले पाएं हैं, उनके लिए वर्ष बचाने का भी अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से डाउनलोड करें आवेदन पत्र: www.ignou.ac.in
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें