फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस एक क्लिक पर बिक जाएगा आपके घर का सारा कबाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आज ई-कॉमर्स की दुनिया में आपके लिए कोई भी सामान ऑनलाइन खरीदना और उसे घर तक डिलीवर करवाना कितना आसान हो गया है। कैसा रहे अगर एक ऐसी एक वेबसाइट हो जहां उस सामान के बेकार हो जाने पर ऑनलाइन ही उसे कबाड़ी वाले को बेच दिया जाए। ऐसा ही कुछ इरादा लेकर आईटी इंजीनियर अनुराग अस्ति ने कबाड़ीवाला डॉट कॉम की शुरूआत की।
विज्ञापन

Trending Videos

एक साइट आपकी सहूलियत के लिए

यह एक ऐसी साइट है जहां आप ऑनलाइन एक फॉर्म भर कर कबाड़ीवाले को बुला सकते हैं और वह घर आ कर आपका बेकार सामान उठा लेजाएगा। यानि न बाहर जाने की जरूरत और न सड़क पर आवाज लगाते कबाड़ीवालों का इंतजार करने का झंझट। अनुराग बताते हैं कि एक बार पुराने अखबार बेचने के लिए जब उन्हें खुद कबाड़ीवाले की जरूरत लगी और उन्हें कोई नहीं मिला, तब इस परेशानी से निजात पाने के लिए उन्हें ऐसी वेबसाइट बनाने की सूझी। अपने गुरू और प्रोफेसर कवींद्र रघुवंशी के साथ मिल कर उन्होंने ये वेबसाइट बनाई।
विज्ञापन

एक फॉर्म भर दूर है कबाड़ीवाला

इस साइट पर कबाड़ बेचने के लिए बस आपको जरूरत है एक फॉर्म भरने की। इस फॉर्म में अलग-अगल तरह के कबाड़ के हिसाब से कॉलम बनाए गए हैं जिन्हें भरते ही, इसकी सूचना पा कर कबाड़ीवालों की टीम आपके घर आकर कबाड़ ले कर जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन कबाड़ीवाला पांच शहरों में मौजूद है जिसमें भोपाल, ग्वालियर और इंदौर भी शामिल हैं. अनुराग मानते हैं कि उनकी ये कोशिश भारत को ईको फ्रेंडली देश बनाने में अहम रोल निभायेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें