फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले माह GET परीक्षा, छात्रों को मिलेगी बड़ी राहत

Fri, 26 Dec 2014 10:18 AM IST
ग्रेटर नोएडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले महीने होने वाली ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) की परीक्षा में छात्र अपना नॉन-प्रोग्रामेबल कैलकुलेटर साथ ले जा सकेंगे। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रूप में होने वाली परीक्षा में अब ऑनलाइन वर्चुअल कैलकुलेटर उपलब्ध नहीं होगा। एमटेक, पीएचडी और पीएसयू जॉब के लिए ऑनलाइन परीक्षा 31 जनवरी और 1, 7 व 8 फरवरी को होगी।
विज्ञापन


परीक्षा में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज और यूनिवर्सिटी के 8000 से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। गेट की तैयारी के लिए मॉक टेस्ट (प्रैक्टिस टेस्ट) जारी हो चुके हैं। सभी 22 पेपर के लिए सीबीटी के रूप में ऑनलाइन मॉक टेस्ट उपलब्ध हो गए हैं। ऑनलाइन एडमिट कार्ड भी जारी किए जा चुके हैं। गेट के सभी पेपर में दो सेक्शन होंगे। छात्र पूरा पेपर अलग-अलग सेक्शन में एक साथ देख सकते हैं।

इसके साथ ही एक-एक सवाल भी देख सकते हैं। हर सवाल के लिए उसके सही जवाब पर मिलने वाले अंक और गलत जवाब होने पर निगेटिव मार्किंग के तहत काटे जाने वाले नंबर लिखे होंगे। कंप्यूटर स्क्रीन की दाएं तरह सबसे ऊपर छात्र का फोटो और परीक्षा समय जारी रहेगा। उसके नीचे सेक्शन का नाम, फिर सेक्शन में शामिल सवाल नंबर के आधार पर बटन के रूप में दिखेंगे।
विज्ञापन

ये है एग्जाम पैटर्न
सभी 22 विषयों का हर पेपर 180 मिनट का होगा। जिसमें 100 अंकों वाले 65 सवाल होंगे। हर पेपर के पहले सेक्शन में जनरल एप्टीट्यूड के 15 अंकों के 10 प्रश्न होंगे। दूसरे सेक्शन में संबंधित विषयों के कुल 55 सवाल आएंगे, जो 85 अंकों के होंगे।
विज्ञापन

एग्जाम में नॉन-प्रोग्रोमेबल कैलकुलेटर के इस्तेमाल की मिलेगी छूट
सभी 22 विषयों की तैयारी के लिए जारी हो चुके हैं मॉक टेस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें