दिल्ली विवि के कॉमर्स के दो कोर्सेज को शैक्षणिक सत्र 2014-15 में एमबीए
में परिवर्तित किए जाने के बाद अब इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2015-17 में
दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है।
एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस (आईबी), एमबीए ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एचआरडी)
के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। दाखिले का अधार कॉमन
एडमिशन टेस्ट (कैट) होगा।
प्रत्येक कोर्स में दाखिले केलिए 73-73 सीटें निर्धारित है। किसी भी
स्ट्रीम में पचास फीसदी प्राप्त करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन
आवेदन के लिए सामान्य व ओबीसी को दो हजार रुपये व एससी-एसटी को एक हजार
रुपये का भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन www.commerce.com पर किया जा सकता है। वहीं डीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी में एमबीए के
लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि 10 नवंबर तक चलेगी। इसमें भी
दाखिले कैट के स्कोर के आधार पर होंगे।