फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक में मौके

Tue, 02 Sep 2014 01:25 PM IST
एजुकेशन डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें कोई दो राय नहीं है कि कैरियर निर्माण के दृष्टिकोण से आजकल खेलकूद का महत्व काफी बढ़ गया है। बेहतर करने पर तो यश और धन मिलता ही है, यदि आप खेलों में सामान्य रहे, तो भी विभिन्न सरकारी नौकरियों में आपके लिए राहें बनने लगती हैं। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी रिक्तियों पर  भी नजर डाली जा सकती है।
विज्ञापन

रिक्तियों का स्वरूप
आरबीआई द्वारा फिलहाल जिन रिक्तियों की घोषणा की गई है, वह असिस्टेंट और ऑफिस अटेंडेंट के लिए हैं। विभिन्न खेलों से संबंधित कुल 53 पद हैं, जो अलग-अलग 15 जोन में विभाजित हैं। इन पदों में क्रिकेट (पुरुष) के लिए 12, फुटबॉल (पुरुष)के लिए 24, बैडमिंटन (पुरुष) के लिए 5, कैरम (पुरुष) के लिए 5, कैरम (महिला) के लिए 2, टेबल टेनिस (पुरुष) के लिए 1 और टेबल टेनिस (महिला) के लिए 4 पद निर्धारित हैं।      
आयु सीमा
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 और अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2014 से की जाएगी। आयु सीमा में नियमानुसार आरक्षण का भी प्रावधान है।  
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का संबद्ध रिक्रूटमेंट जोन के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है। किसी भी संकाय के अभ्यर्थी आवेदन के हकदार हैं। 10वीं पास अभ्यर्थी ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।  
चयन प्रक्रिया
चुने गए अभ्यर्थियों को सबसे पहले सेलेक्शन ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा। इसमें सफल होने के बाद उनको इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा।   
आवेदन कैसे करें
निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन-पत्र टाइप करवा कर रीजनल डायरेक्टर, आरबीआई, रिक्रूटमेंट सेक्शन, क्षेत्रीय पता (वेबसाइट देखें) पर भेजें। साथ में संबंधित डॉक्यूमेंट्स और फोटोग्राफ भी संलग्न करें। इसके अलावा आवश्यक डिमांड ड्राफ्ट (100 रु.) भी जरूर भेजें। एससी/एसटी आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। लिफाफे के ऊपर ‘फॉर रिक्रूटमेंट ऑफ स्पोर्ट्स पर्सन’ अवश्य लिखें। 
विज्ञापन


वेबसाइट : www.rbi.org.in/scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=2841
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें