शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान की नंबर एक यूनिवर्सिटी जेईसीआरसी द्वारा देश के टॉप 100 बेहतरीन विश्वविद्यालयों में जगह बनाने पर जेईसीआरसी के चेयरमैन अमित अग्रवाल ने फाउंडेशन के सभी डायरेक्टर्स, एडवाइजर्स और स्टाफ मेंबर्स को उनके सराहनीय योगदान के लिए बधाई दी।
अमित अग्रवाल ने कहा कि जेईसीआरसी फाउंडेशन के छात्रों ने विश्वस्तरीय कंपनियों में अच्छे पद पाकर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि हमें भी गर्व करने का मौका दिया है। अमित अग्रवाल ने जी भरकर छात्रों की प्रशंसा की और कहा कि छात्रों और शिक्षकों की मेहनत का फल ये है कि बीते 3 साल से देश के 100 शीर्ष इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन्स में फाउंडेशन का नाम शुमार है।
द वीक (हंसा रिसर्च एजेंसी) और आउटलुक मैग्जीन ने 100 शीर्ष इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन्स के सर्वे में जेईसीआरसी को शामिल किया है और इस फेहरिस्त में राजस्थान का ये इकलौता इंस्टीट्यूशन है।
अमित अग्रवाल ने इस सफलता का श्रेय अपने 4 टी मॉडल को दिया जिसमें टीच, टेन, ट्रांसफॉर्म और ट्रांसफॉर्मर के बैलेंस पर जोर दिया जा रहा है।
इस मॉडल के साथ फाउंडेशन के सभी प्रतिष्ठानों में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज के तालमेल पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस तरह छात्रों को एंटरप्रेन्यॉरशिप और इंडस्ट्रीज में सफल होने के गुर सिखाए जा रहे हैं। इस मौके पर वाइस चेयरमैन अर्पित अग्रवाल ने भी जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में चल रहे इनोवेटिव प्रोग्राम पर बात की।
उन्होंने कहा कि फॉरेन यूनिवर्सिटीज और इंडस्ट्रीज कोलाबोरेशन जेयू को एक उत्कृष्ट माहौल देने में सहायक सिद्ध हुए हैं। साल 2012 से अब तक के कम समय में ही जेयू टीसीएस, विप्रो, इन्फोसिस और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ अपनी सहभागिता देने में सफल रही है।
इसी के साथ छात्रों के इंडस्ट्री फोकस्ड प्रोग्राम के तहत केपीएमजी, आइविच, और टाइम के विशेषज्ञों के लेक्चर, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और इंडस्ट्रीज विजिट का लाभ भी दिया जा रहा है, जो कि छात्रों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा में शामिल करने के लिए वरदान सरीखा है।
फॉरेन इंटर्नशिप भी छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई है। साथ ही वाई-फाई कैंपस, कैफेटेरिया, जिम और ऐसी हॉस्टल की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
छात्रों को रिसर्च के प्रति जागरूक करते हुए साइंस और टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट, भारत सरकार द्वारा जेयू में वूमन टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की गई है जिसमें तमाम छात्र अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अमित अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि थ्योरी और प्रैक्टिकल का तालमेल ही छात्रों को विश्व स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।