फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एमएससी स्कॉलरशिप - 2015

Mon, 01 Dec 2014 12:29 PM IST
फीचर डेस्क/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी शिक्षा कॅरियर के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण होती है। पर यह भी सच है कि ऐसी शिक्षा काफी महंगी भी होती है। ऐसे में स्कॉलरशिप की मदद लेना आवश्यक हो जाता है। इसी क्रम में इंटरनेशनल एमएससी स्कॉलरशिप - 2015 पर नजर डाली जा सकती है। इंग्लैंड स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ हल के लिए इस स्कॉलरशिप से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है, जिसकी कुल संख्या 6 है।
विज्ञापन


योग्यता और प्रक्रिया
यूनिवर्सिटी में दाखिले का ऑफर लेटर का होना जरूरी है। साथ ही सितंबर, 2015 से अध्ययन के लिए तैयार रहना भी आवश्यक है। अभ्यर्थी  द्वारा कोई और छात्रवृत्ति नहीं लिया हुआ होना चाहिए। शैक्षणिक बैकग्राउंड के आधार पर चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें
यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से आवेदन-पत्र की रूपरेखा और आवेदन से संबंधित दिशानिर्देश के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा 500 शब्दों में यह बताना भी आवश्यक है कि आप हल यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल के एमएससी प्रोग्राम में क्यों दाखिला लेना चाहते हैं। आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ आवेदन-पत्र ई-मेल के माध्यम से भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें