जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बीटेक के 68 छात्रों को नौकरी मिल गई है। यह नौकरी उन्हें शैक्षणिक सत्र समाप्त होने से एक वर्ष पूर्व ही मिल गई।
देश की जानी-मानी वॉइस वीडियो डेटा नेटवर्किंग कंपनी ने उन्हें यह सुनहरा अवसर दिया है। छात्रों को तीन लाख 30 हजार के सालाना पैकेज पर रखा गया है।
कंपनी ने विश्वविद्यालय में दो लर्निंग एवं ट्रेनिंग प्रयोगशालाएं भी स्थापित की हैं, जिसमें छात्रों को समर ट्रेनिंग दी जाएगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सेेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि छात्रों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर यह नौकरी हासिल की है। यह विश्वविद्यालय के लिए बेहद प्रसन्नता की बात है।