जीएलए के वार्षिक कार्यक्रम ‘स्पंदन-15’ में विश्वविद्यालय के टॉपर्स को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर ‘स्पंदन-15’ के नाम से एक कल्चरल फेस्ट का आयोजन भी हुआ जो काफी धूम-धाम से मनाया गया। गौरतलब है कि यह कल्चरल फेस्ट जीएलए के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किया जाता है। इस बार के आयोजन का आकर्षण इसकी डेकोरेशन थीम 'अंडरवाटर' थी जिसने स्टूडेंट्स के बीच काफी उत्सुकता जगाई। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी इस थीम को खूबसूरत नीले रंगों में प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में 1000 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स के बीच जीएलए आइडल भी एक आकर्षण का केंद्र था जिसमें सोलो गायन प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा स्किट, नुक्कड़ नाटक, आरजे वार, रंगोली जैसे कार्यक्रम भी हुए।‘स्पंदन-15’ का आयोजन 18 और 19 अप्रैल के बीच हुआ।
कायर्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दुर्ग सिंह चौहान थे और समापन समारोह में कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
जीएलए के कुछ कार्यक्रम अपनी अनोखी थीम के कारण हर साल स्टूडेंट्स के बीच आकर्षण का केंद्र रहते हैं। स्टूडेंट्स को हर साल इंतजार होता है कि इस बार क्या नया होने वाला है या कौन से स्टूडेंट अपना हुनर दिखाने वाले हैं। इस तरह के कार्यक्रमों में फ्लैश मॉब, फेस पेंटिंग, ऐड मैड शो जैसे प्रोग्राम शामिल थे।