फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE के सिलेबस में आया मोदी का ये मिशन

Fri, 19 Dec 2014 11:28 AM IST
देहरादून/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान अब किताबों में पहुंच चुका है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इसे ओपेन टेक्स्ट बुक असेसमेंट (ओटीबीए) के ताजा जारी सिलेबस में जगह दी है।
विज्ञापन


सीबीएसई से जारी ओटीबीए सिलेबस में यह दोनों नए अध्याय नौंवी कक्षा में पढ़ाए जा रहे हैं। बोर्ड ने अंग्रेजी में ‘टेन बिलियन डॉलर’ नाम का अध्याय जोड़ा है। इसमें प्रधानमंत्री की बात भी शामिल की गई कि ‘मैं भारत मां को गंदा नहीं कर सकता, क्योंकि मैं खुद गंदा नहीं रह सकता।’

एक अन्य अध्याय ‘इंडिया टूरिस्ट विद मार्स’ में मंगल अभियान से देश को होने वाले फायदों की जानकारी दी गई है। विज्ञान में मंगल यान अभियान को पर्यावरण पर केंद्रित किया गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर भी है। दून इंटरनेशनल स्कूल उप प्राचार्य दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि सीबीएसई की इस विशेष परीक्षा में छात्रों को किताब लाने की छूट होती है। मकसद छात्र को विषय की गहराई से रूबरू कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें