केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) की ओर से 28 दिसंबर को होने जा रही यूजीसी नेट परीक्षा में जरूरतमंद विकलांग अभ्यर्थियों को लेखक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को पहले ही समन्वयक विश्वविद्यालय में आवेदन करना होगा।
दून में 6578 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दून विवि ने सात केंद्र बनाए हैं। सीबीएसई नेट(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) के लिए दून विवि ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विवि के उपकुलसचिव डा. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि दृष्टिबाधित व विकलांग अभ्यर्थियों को लेखक उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा से कम से कम एक सप्ताह पहले तक विवि के पास आवेदन भेजना होगा। कोई भी ऐसा अभ्यर्थी बाहर से लेखक साथ नहीं ला पाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार दून में 6578 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा एजूकेशन(शिक्षा शास्त्र) और मैनेजमेंट(प्रबंधन) विषय के लिए हैं।
इन केंद्रों पर परीक्षा
ग्राफिक विवि, क्लेमेंटटाउन
ग्राफिक एरा पर्वतीय विश्वविद्यालय, क्लेमेंटटाउन
एसजीआरआर स्कूल, पटेलनगर
एसजीआरआर कालेज, पथरीबाग
एसजीआरआर स्कूल, बांबे बाग
एसजीआरआर स्कूल, रेसकोर्स
दून विश्वविद्यालय, केदारपुरम
लें जानकारी : www.doonuniversity.ac.in
28 दिसंबर को होगी परीक्षा, दून में 6578 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा