अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2014 की परीक्षा 19
अक्तूबर को होगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाक से उनके पते पर
भेजे जा रहे हैं। आवेदन फार्म आधे-अधूरे भरने या फिर फार्म पर डाक टिकट न
लगाने वाले तमाम स्टूडेंट्स के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। जिन
परीक्षार्थियों के फार्म निरस्त हुए हैं, उन्हें परीक्षा में सम्मिलित नहीं
किया गया है। ऐसे में उन्हें प्रवेश पत्र भी नहीं भेजा गया है।
छात्रवृत्ति
परीक्षा का आवेदन फार्म भरने वाले बुंदेलखंड क्षेत्र के बांदा, हमीरपुर,
चित्रकूट, महोबा और उरई (जालौन) के स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड डाक से भेज
दिए गए हैं। जिन्हें एडमिट कार्ड मिलेंगे, वे निर्धारित समय से परीक्षा
केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। हर जिले के अलग-अलग स्कूल-कॉलेजों को
परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्टूडेंट्स का सुबह 10 बजे तक परीक्षा
केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद
पहुंचने वाले किसी स्टूडेंट्स को परीक्षा कक्ष में नहीं भेजा जाएगा।
परीक्षा का समय- सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे तकपरीक्षा
का पैटर्न और नियम : छात्रवृत्ति परीक्षा के दो खंड में 75 मार्क्स के
क्वैश्चन पूछे जाएंगे। पहला खंड आब्जेक्टिव होगा, जिसमें 60 मार्क्स के
क्वेश्चन पूछे जाएंगे। दूसरे खंड में 150 शब्दों की टिप्पणी लिखनी होगी।
इसके लिए 15 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा 75 मिनट की होगी।
निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं है। परीक्षा के बाद क्वेश्चन पेपर जमा
करा लिए जाएंगे। पेपर ले जाने की अनुमति स्टूडेंट्स को नहीं मिलेगी।
परीक्षा केंद्र बांदा- 1- राजीव गांधी डीएवी डिग्री कॉलेज, 2- जेएम डिग्री कॉलेज, 3- आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, 4- आर्य कन्या इंटर कॉलेज।
चित्रकूट- चित्रकूट इंटर कॉलेज। हमीरपुर- 1सरस्वती इंटर कॉलेज, 2- सरदार पटेल इंटरकॉलेज, 3- औतार मेस्वान विद्या मंदिर।
महोबा- सरस्वती विद्या मंदिर। जालौन- 1. एमआर इंटर कॉलेज, 2. बीकेडी एल्डिस पब्लिक इंटर कॉलेज