फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति: 17 हजार छात्रों ने दी परीक्षा

Mon, 03 Nov 2014 12:10 PM IST
एजुकेशन डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को दूसरे चरण की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2014 परीक्षा पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के 50 शहरों के 57 केंद्रों पर आयोजित हुई।  कुल 17508 विद्यार्थियों ने शिरकत की।
विज्ञापन



परीक्षा का मकसद मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनकी राह आसान बनाना है। तीसरे और अंतिम चरण की परीक्षा नौ नवंबर को होगी। यूपी में कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, फतेहपुर, उन्नाव मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में 10108, ने परीक्षा दी। इसके अलावा हरियाणा-पंजाब-चंडीगढ़ के सभी केंद्रों में 6738, हिमाचल प्रदेश के केंद्रों में 444 जबकि जम्मू-कश्मीर के केंद्रों में 218 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें