फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैकर ने अमेरिकी सुंदरी से मांगा अश्लील फोटो-वीडियो

Fri, 27 Sep 2013 03:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी सुंदरी के बेडरूम में लगा कंप्यूटर वेबकैम हैक हुआ और फिर उस पर नंगी तस्वीरें व वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाव डाला जाने लगा। लेकिन यह ड्रामा ज्यादा दिन नहीं चला।
विज्ञापन


यह करतूत करने वाले युवक ने एफबीआई कार्यालय में सरेंडर कर दिया है।

हफपोस्ट के अनुसार, मिस टीन यूएसए कैसिडी वूल्फ ने गुरुवार को 19 वर्षीय जारेड जेम्स अब्राहम पर वेबकैम हैक करने और नंगी तस्वीरों-वीडियो के लिए धमकी देने का आरोप लगाया। अब्राहम पर कुछ और महिलाओं के साथ ऐसी ही हरकत करने का आरोप है।

एफबीआई प्रवक्ता लाउरा इमिलर ने बताया कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो अब्राहम को दो साल की जेल हो सकती है।

हालांकि उसे 50 हजार डॉलर के मुचलके पर जमानत मिल गई। लेकिन जज ने अब्राहम को एक जीपीएस उपकरण पहनने का निर्देश दिया है ताकि उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।
विज्ञापन


साथ ही कोर्ट ने स्कूल के कार्यों के लिए उसे सिर्फ घर का कंप्यूटर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। उस कंप्यूटर में एक साफ्टवेयर भी डाला जाएगा, जो उसके कार्यों की निगरानी करेगा।

एफबीआई प्रशासन का कहना है कि अब्राहम को इस बात की जानकारी थी कि इस साल नौ अप्रैल को वूल्फ को मिस टीन यूएसए के ताज से नवाजा गया था।

धमकी

पिछले महीने वूल्फ ने बताया था कि एक शख्स ने उनको एक मेल किया था, जिसमें उसने दावा किया था कि वह वूल्फ के कंप्यूटर का बेवकैम हैक कर एक फोटो चुराया है।

इमिलर ने बताया कि उसने वूल्फ को धमकी दी थी कि अगर वह नंगी तस्वीरें और वीडियो नहीं देती है तो वह उसकी पहले वाली तस्वीर सार्वजनिक कर देगा।

तब वूल्फ ने इसकी शिकायत एफबीआई से की। जांच के बाद 17 सितंबर को अब्राहम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि अब्राहम एक साफ्टवेयर की मदद से सात और महिलाओं के वेबकैम हैक किए और कपड़े बदलते समय की तस्वीरें और वीडियो लिए। कुछ महिलाएं उसे पहले से जानती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें