फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल खेल रहे युवक को घेर कर मारी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना के खुरगान गांव में वॉलीबाल खेल रहे युवक को बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। उसे करीब सात गोलियां लगी हैं। बदमाश आसानी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद एसपी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


वारदात के पीछे क्षेत्र में चर्चित गिरोह का हाथ माना जा रहा है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मृतक तीन साल पहले हुई अपनी भाई की हत्या का गवाह था।

घटना बुधवार शाम करीब सवा छह बजे की है। खुरगान निवासी तालिब उर्फ कल्लू (22) गांव के ही इस्लामिया स्कूल के मैदान में अपने दोस्तों के साथ बॉलीबाल खेल रहा था, तभी  दो-तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाश वहां पहुंचे। सभी के पास अत्याधुनिक हथियार थे।
विज्ञापन


वह तालिब के पास पहुंचे और उसे घेरकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। तालिब की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उसे करीब सात गोलियां लगी हैं। स्कूल के मैदान में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग से वहां खेल रहे कई युवक और आसपास के ग्रामीण जान बचाकर भागे।

तीन साल पहले हुई थी बड़े भाई की हत्या

गांव से मिली सूचना पर कार्यवाहक कोतवाली इंचार्ज रामेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी पवन कुमार भी कैराना पहुंच गए और घटना की जानकारी ली।

एसपी पवन कुमार ने बताया कि मृतक तालिब के बड़े भाई जुलफान उर्फ काला की 20 जून 2011 को गांव से बाहर निकलते हुए गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में तालिब गवाह था। इस हत्या में मुस्तफा उर्फ कग्गा गिरोह का नाम प्रकाश में आया था।

एसपी ने बताया कि गांव वाले घटना में शामिल बदमाशों की संख्या करीब नौ -10 के आसपास बता रहे हैं। एसपी के अनुसार इस घटना में क्षेत्र में सक्रिय किसी बडे़ गैंग का हाथ हो सकता है, लेकिन पीड़ितों की तरफ से तहरीर आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति थी। गांव वाले बेहद डरे हुए थे।

बदमाशों की तलाश में घेराबंदी कर जिले में चेकिंग
घटना में क्षेत्र में सक्रिय गिरोह का हाथ होने की आशंका के चलते जिले भर में एलर्ट कर दिया गया। कैराना ,कांधला, गढीपुख्ता, बाबरी थानाभवन समेत कई थानें की पुलिस को क्षेत्र में दौड़ा दिया गया। पुलिस को आशंका है कि बदमाश आसपास के ही गांवों में कहीं शरण लिए हुए हो सकते हैं। लिहाजा घटना के बाद खुरगान से जाने वाले तमाम रास्तों की घेराबंदी कर चेकिंग की जा रही  थी।

मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या, तनाव

मुजफ्फरनगर के दतियाना गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दिनदहाडे़ एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया और मौके पर पहुंची पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।

इसी बीच पुलिस ने गांव के एक मकान से आरोपी को पकड़ लिया। भीड़ ने आरोपी को पुलिस हिरासत से खींचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मामला दो समुदायों के बीच होने से गांव में तनाव फैल गया।

वारदात छपार थाने के दतियाना गांव में दोपहर सवा बारह बजे की है। मुनीर आलम (24) पुत्र अमीर आलम की कसौली गांव में रिश्तेदरी में शादी थी। वह अपने तहेरे भाइयों अफजाल, अकरम, अफगान के साथ बोलेरो से समारोह में शामिल होने जा रहा था।

गांव की गली में खड़ा संजीव उर्फ चोट्टा पुत्र धर्मवीर एक रेहड़ी वाले कबाड़ी को रोककर मारपीट कर रहा था। कार सवार मुनीर ने रास्ते से रेहड़ा हटाने के लिए कबाड़ी को छोड़ने के लिए कहा। इस पर संजीव ने मुनीर से गाली-गलौज कर दी।
विज्ञापन

भाइयों के सामने मारी गोली

गाली गालौज के बाद बोलेरो सवारों और संजीव में कहासुनी हो गई। इसी दौरान संजीव ने पिस्टल निकालकर मुनीर के सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। मुनीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से बोलेरे सवार भाई हक्के-बक्के रह गए।

सूचना पर एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी, एसपी सिटी श्रवण कुमार और एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी आसपास के थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध कर लाश नहीं उठने दी।

भीड़ की मांग थी की पहले आरोपी को कड़ी सजा दी जाए। इसी दौरान पुलिस ने एक सूचना के आधार पर हरवीर के घर पर दबिश देकर आरोपी संजीव चोट्टा को गिरफ्तार कर लिया।

खबर मिलते ही गुस्साई भीड़ आरोपी को छीनने से लिए झपट पड़ी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपी को वहां से थाने भिजवाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें