फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से मेलजोल बढ़ाकर डेढ़ लाख में बेचा

Mon, 19 May 2014 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती में एक विवाहिता को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस में रहा दंपति एक परिवार से मेलजोल बढ़ाकर उनकी विवाहिता पुत्री को फुसलाकर ले गए और उसे बुलंदशहर ले जाकर डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया गया। इतना ही नहीं खरीदने वाले ने उसे दिल्ली भेज दिया। पिता ने अपनी पुत्री की बरामदगी के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


पढ़िए, इंसानियत को दागदार करती ये कहानी

पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले उसके घर के पास एक दंपति आकर रहने लगा। उन लोगों ने उसके परिवार से घनिष्ठता बढ़ा ली। उसकी विवाहित बेटी कुछ दिन से मायके में ही रह रही थी।

सात अप्रैल को वह अचानक गायब हो गई। तीन-चार दिन बाद उन्हें पता चला कि घर के पास रह रहा दंपति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। जब उनसे बात की तो उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


बहन को ऐसी हालत में देख भाई बन गया हैवान

बताते हैं कि इसके बाद दंपति घर छोड़कर कहीं चला गया। इस दंपति के साथ एक बछरायूं थाना क्षेत्र की एक महिला भी रहती थी। वह महिला भी गायब हो गई। कुछ दिन पूर्व इस महिला की जानकारी मिली तो वह मोहल्ले के लोगों के साथ उसके गांव गया।

WhatsApp की लत ने कर दिया बर्बाद

वहां से उसे साथ ले आए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पीड़ित के अनुसार इस महिला ने बताया था कि दंपति और उसने उनकी पुत्री को बुलंदशहर जनपद में थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव बाहपुर में एक महिला को डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया है।
विज्ञापन


अब उनकी पुत्री की खरीददार महिला ने उसे दिल्ली भेज दिया है। पीड़ित पिता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक बेटी की बरामदगी के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें