फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, आतंकी यासीन भटकल की पूरी क्राइम फाइल

Thu, 29 Aug 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के संस्थापक यासीन भटकल को एनआईए की टीम ने गुरुवार को नेपाल सीमा पर गिरफ्तार किया। देश के 12 राज्यों की पुलिस को कई बम धमाकों में भटकल की तलाश थी।
विज्ञापन


उसने देश के कई इलाकों को बम धमाकों से थर्राया था और उस पर कई मासूमों की हत्या का आरोप है। वह एनआईए की लिस्ट का मोस्टवांटेड था। वह बम बनाने में माहिर है। उसकी इन-इन बम धमकों में तलाश थी।

आईएम आतंकी यासीन भटकल गिरफ्तार

2008 में अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर में धमाके
26 जुलाई को अहमदाबाद में 70 मिनट के अंदर 21 बम विस्फोट हुए थे। इसमें 56 लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इन बमों को टिफिन में साइकिल पर लगाया गया था। घटना के पांच मिनट पहले ईमेल से इसके बारे में कई मीडिया संस्थानों को सूचित किया गया था।
विज्ञापन


13 मई को जयपुर में 15 मिनट के अंदर नौ बम विस्फोट किए गए थे। इस दौरान 56 लोगों की मौत हुई थी जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।

13 सितंबर को दिल्ली में पांच जगहों पर सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। इसमें 30 लोगों की मौत हुई थी जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे।

2010 में बंगलुरु क्रिकेट स्टेडियम में विस्फोट
चेन्नस्वामी स्टेडियम में 17 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और बंगलुरु चैलेंजर्स के बीच मुकाबला चल रहा था। इसी बीच दो बम विस्फोट किए गए, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 15 लोग घायल हुए थे।

एक बम स्टेडियम के बाहर मिला था जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। बम को विस्फोट के लिए टाइमर का इस्तेमाल किया गया था।

2010 में बनारस में धमाका
7 दिसंबर को बनारस के दशाश्वमेध घाट पर सूर्य आरती के दौरान बम धमाके किए गए, जिसमें दो साल की एक लड़की की मौत हो गई। जबकि 38 लोग घायल हो गए। उनमें लड़की की मां और अन्य दो लोग गंभीर रूप से जख्मी थे।

2011 मुंबई में सिलसिलेवार बम विस्फोट
13 जुलाई को मुंबई के ओपरा हाउस, झावेरी बाजार और पश्चिम दादर में सिलसिलेवार बम विस्फोट हुए थे। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जबकि 130 लोग घायल हुए थे।

2013 हैदराबाद और बंगलुरू में बम धमाके
हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में 21 फरवरी को दो बम धमाके किए गए थे। यहां पर भी बम साइकिल पर रखे गए थे। इसमें 17 लोगों की मौत हुई थी जबकि 119 लोग घायल हुए थे। 13 अप्रैल को भाजपा कार्यालय के बाहर एक बम विस्फोट किया गया था जिसमें 16 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें