मैनचेस्टर के 35 साल के जहांगीर नजर ने 30 साल की फरखण्डा से साल 2012 में शादी रचाई थी। जहांगीर अपनी पत्नी की खूबसूरती का दीवाना था लेकिन उसे फरखण्डा की मॉडर्न लाइफस्टाइल से नफरत थी।
देर रात पार्टियों में जाना, डांस करना, अन्य पुरुषों से दोस्ती रखना जैसी चीजें उसे अपनी पत्नी में बिल्कुल पसंद नहीं थी। इसलिए वो हमेशा अपनी पत्नी पर गुपचुप तरीके से नजर रखता था।
जन्मदिन के दिन मिली मौत
शादी के साल भर बाद ही फरखण्डा अपने पति जहांगीर के शक करने वाले व्यवहार से परेशान रहने लगी। इसी परेशानी में उसे पति के एक दोस्त से प्यार हो गया। अपने जन्मदिन पर फरखण्डा ने अपने नए प्यार के साथ सेक्स भी किया।
जब इस बात का पता फरखण्डा के पति को चला तो गुस्से से आग बबूला जहांगीर ने अपनी पत्नी को जान से मार डालने का मन बना लिया।
अपना जन्मदिन मना कर जब फरखण्डा जब घर लौटी तो उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी न था।
जहांगीर ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ सेक्स करने के लिए 19 बार गले में चाकू घोंपकर उसकी जान ले ली।
फोन ना उठाने की वजह से खुला राज
अपनी बीवी को वहशी तरीके से मारते वक्त जहांगीर ने फरखण्डा से कहा कि जब वो 25 बार से भी ज्यादा फोन करने पर कोई जवाब नहीं दे रही थी तभी उसे कुछ गलत होने का शक हुआ था।
उसने जब इसकी वजह पता करवाई तो वही हुआ जिसका डर था वही हुआ। बीवी को मार डालने के बाद जहांगीर ने उसकी लाश को कार के अंदर भर दिया और उसके खून से रंगे कपड़ों को भी ठिकाने लगा दिया।
लेकिन जल्द ही मामले को पुलिस ने सुलझा लिया। मामले की सुनवाई फिलहाल मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट अभी चल रही है।